लाइव न्यूज़ :

बॉक्सिंग: विजेंदर सिंह ने घाना के अर्नेस्ट अमुजु को हराकर दर्ज की लगातार 10वीं जीत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 24, 2017 13:27 IST

मुकाबले से पहले घाना के अमुजु ने विजेंदर को चुनौती को देते हुए कहा था कि वह भारतीय स्टार के घरेलू प्रशंसकों के सामने ही तोड़ कर रख देंगे।

Open in App

भारतीय स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने पेशेवर मुक्केबाजी में अफ्रीकी चैम्पियन अर्नेस्ट अमुजु को हराकर लगातार10वीं जीत दर्ज कर ली है। जयपुर के खचाखच भरे सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में विजेंदर पहले पिछड़ते दिखे लेकिन बाद में बखूबी वापसी करते हुए अमुजु का काम तमाम कर दिया।

'राजस्थान रम्बल' फाइट के नाम से खेले गए इस मुकाबले में विजेंदर पहले तीन राउंड बेहद सतर्क होकर खेलते रहे लेकिन इसके बाद आक्रामक रवैया अपनाते हुए अमुजु के हर हमले का जवाब दिया। पांचवें से छठे राउंड तक यह साफ होने लगा था कि अपने करियर में कभी नॉकआउट नहीं हुए अमुजु के लिए विजेंदर के सामने टिकना मुश्किल हो रहा है।

इसके बाद अमुजु ज्यादा रक्षात्मक होने लगे और विजेंदर के मुक्को से बस बचने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए। बता दें कि मुकाबले से पहले घाना के अमुजु ने विजेंदर को चुनौती को देते हुए कहा था कि वह भारतीय स्टार के घरेलू प्रशंसकों के सामने ही तोड़ कर रख देंगे। अमुजु की 26वें मुकाबले में यह तीसरी हार है।

टॅग्स :विजेंदर सिंहमुक्केबाजीअर्नेस्ट अमुजु
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!