लाइव न्यूज़ :

बिंद्रा ने महामारी के बीच ओलंपिक क्वालीफाई करने वालो को ‘असाधारण’ उपलब्धि के लिए बधाई दी

By भाषा | Updated: June 4, 2021 14:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के इकलौते खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा ने तोक्यो जाने वाले खिलाड़ियों की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए उन्होंने ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए क्वालीफाई कर ‘असाधारण’ उपलब्धि हासिल की है।

बिंद्रा ने 23 जुलाई से शुरू होने वाले इस खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए एक शुभकामना संदेश जारी किया है।

उन्होंने लिखा, ‘‘ आप में से प्रत्येक को अपने रास्ते में आने वाली हर चुनौती से पार पाने और तोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए क्वालीफिकेशन हासिल करने के लिए बहुत-बहुत बधाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हर एथलीट के लिए, खेलों की यात्रा में वर्षों का कठोर प्रशिक्षण होता है और यह कठिनाइयों और असफलताओं से भरा होता है। जहाँ आप अभी हैं, वहाँ पहुँचने के लिए अत्याधिक समर्पण और लचीलापन की आवश्यकता होती है। हमारे देश की कुछ विशेष महिलाएँ और पुरुष ही वहां तक (ओलंपिक) पहुंव पाये हैं।’’

अब तक 100 खिलाड़ियों ने तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई किया है जिसमें 56 पुरुष और 44 महिलाएं शामिल हैं।

बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले इस निशानेबाज ने कहा, ‘‘महामारी की इस स्थिति को देखते हुए आपकी यह दुर्लभ उपलब्धि और भी असाधारण है। आपको इन ओलंपिक खेलों की तैयारियों के लिए अपको अपनी संबंधित प्रशिक्षण योजनाओं को बदलने के लिए मजबूर किया होगा।’’

इस 38 साल के पूर्व खिलाड़ी ने कहा,‘‘मैं आपको अपनी शुभकामनाएं और समर्थन देना चाहता हूं। एक ओलंपियन के रूप में, आपके पास हमेशा के लिए ओलंपिक खेलों की भावना का एक राजदूत बनने का अवसर होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आप पर गर्व है और आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं कि आप भारत में और अधिक ओलंपिक गौरव लाने की अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं। अगर आपको किसी सहायता की आवश्यकता है या आप केवल खेलों में मेरे अनुभवों पर चर्चा करना चाहते हैं, तो मैं यहां हमेशा उपलब्ध हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!