लाइव न्यूज़ :

बेहतर संवाद से मजबूत रक्षण में भी सेंध लगा सकते हैं : हाकी स्ट्राइकर मंदीप

By भाषा | Updated: July 22, 2021 16:54 IST

Open in App

तोक्यो, 22 जुलाई भारतीय हॉकी टीम के स्ट्राइकर मंदीप सिंह ने गुरुवार को कहा कि उनकी टीम में शुक्रवार से शुरू होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों में किसी भी प्रतिद्वंद्वी के रक्षण में सेंध लगाने में सक्षम है।

मंदीप ने 2013 में सीनियर टीम की तरफ से पदार्पण किया था और वह भारतीय टीम के सबसे अनुभवी स्ट्राइकर हैं।

जालंधर के रहने वाले इस 26 वर्षीय फारवर्ड ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मुझ पर किसी तरह का अतिरिक्त दबाव है क्योंकि बाकी खिलाड़ियों से मुझे अच्छा सहयोग मिलता है। हमारे बीच मैदान अच्छा संवाद बना रहता है और किसी अच्छे दिन पर हम सबसे मजबूत रक्षापंक्ति में भी सेंध लगा सकते हैं।’’

मंदीप देश की तरफ से 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं लेकिन वह पहली बार ओलंपिक में खेलेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम पिछले डेढ़ साल से बेंगलुरू के साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) केंद्र में जैव सुरक्षित वातावरण में अभ्यास कर रही है और ओलंपिक में भाग ले रही अन्य टीमों से बेहतर स्थिति में है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम कोविड प्रोटोकॉल से अच्छी तरह से अवगत हैं। यहां हमारा हर सुबह परीक्षण होता है। यह बेहद आसान प्रक्रिया है और शाम तक परिणाम भी आ जाता है। ’’

मंदीप ने कहा, ‘‘अब तक बहुत अच्छा रहा है। हवाई अड्डे पर परीक्षण और अन्य औपचारिकताओं के कारण समय लगा लेकिन जब से हम खेल गांव में पहुंचे हैं सब कुछ बहुत अच्छा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खाना बहुत अच्छा है और हर दिन कुछ भारतीय व्यंजन भी परोसे जाते हैं। सहयोगी स्टाफ भी सुनिश्चित कर रहा है कि हम अपने पहले मैच से पूर्व शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में रहें।’’

भारत शनिवार को अपना पहला मैच न्यूजीलैंड से खेलेगा और मंदीप ने कहा कि वे इसके लिये तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अब अन्य टीमों के साथ बातचीत की अनुमति मिल गयी है। आज पहली बार हमें मुख्य मैदान पर खेलने का अवसर मिला और निसंदेह यह शानदार स्टेडियम है। हम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच के लिये बेताब हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!