लाइव न्यूज़ :

बसुंधरा किंग्स के खिलाफ एएफसी कप में जीत के इरादे से उतरेगा बेंगलुरू एफसी

By भाषा | Updated: August 20, 2021 17:40 IST

Open in App

बेंगलुरू एफसी शनिवार को यहां एएफसी कप के ग्रुप डी मैच में बांग्लादेश की आत्मविश्वास से भरी बसुंधरा किंग्स के खिलाफ जीत की लय में वापस लौटना चाहेगा। पिछले मैच में एटीके मोहन बागान से 0-2 से हारने के बावजूद बेंगलुरू एफसी के मुख्य कोच मार्को पेजाइयूओली ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम पर कोई दबाव नहीं है और वे बांग्लादेश प्रीमियर लीग चैम्पियन बसुंधरा किंग्स का सामना करने के लिये तैयार हैं। बसुंधरा किंग्स भी जीत हासिल करना चाहेगी जिसने ग्रुप के पहले मैच में माजिया एस एंड आरसी के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की थी। बेंगलुरू एफसी के कोच ने कहा, ‘‘हम बांग्लादेश की ऐसी टीम के खिलाफ खेलेंगे जिसने अपनी लीग में 55 गोल किये और चैम्पियन है। उन्होंने लीग में केवल नौ गोल खाये और पहला ग्रुप मैच भी 2-0 से जीता था। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे काफी गोल करते हैं और उनका डिफेंस भी मजबूत है और जवाबी हमले में भी काफी अच्छी है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें थोड़ा बहुत बदलाव करना होगा क्योंकि यह हमारा तीसरा मैच है। हमारी रणनीति पीछे कुछ जगह बनाकर गोल करने और मौके बनाने की होगी। ’’ बसुंधरा किंग्स ने पिछले सत्र में एएफसी कप में पदार्पण किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलIndian Super League 2023-24: आईएसएल प्लेऑफ, सेमीफाइनल और फाइनल शेड्यूल की घोषणा, यहां देखें डेट

अन्य खेलIndian Super League 2022: 2016 के बाद केरल ब्लास्टर्स की एफसी गोवा पर पहली जीत, ब्लास्टर्स के छह मैचों में तीन जीत और तीन हार से नौ अंक

अन्य खेलइंडियन सुपर लीग 2022ः चार मैच में 10 अंक के साथ नंबर एक पर हैदराबाद एफसी, एफसी गोवा को 1-0 से हराया

अन्य खेलISL 2022-23: डूरंड कप 2022 चैंपियन बेंगलुरु एफसी के सामने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड, जानें शेयडूल, मैच का समय और टीम में कौन खिलाड़ी शामिल

अन्य खेलएटीकेएमबी को एएफसी कप नॉकआउट चरण में जगह बनाने के लिए ड्रॉ की जरूरत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!