लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु स्थित फर्म ने द्रविड़, साइना समेत हजारों निवेशकों को लगाया करोड़ों का चूना!

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: March 14, 2018 10:55 IST

Vikram Investments नामक फर्म ने द्रविड़, साइना समेत सैकड़ों को लगाया करोडों का चूना

Open in App

बेंगलुरु, 14 मार्च: पूर्व भारतीय कप्तान और अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ और ओलंपिक मेडल विजेता स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को बेंगलुरु स्थित एक इंवेस्टमेंट फर्म की धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु स्थित इंवेस्टमेंट फर्म विक्रम इंवेस्टमेंट्स (Vikram Investments) पर सैकड़ों लोगों ने उनके करोड़ रुपये डकारने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक इस फर्म ने द्रविड़, साइना जैसे स्टार खिलाड़ियों के अलावा करीब 1776 निवेशकों के करोड़ रुपये डकार लिए हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक द्रविड़ और उनके परिवार ने विक्रम इंवेस्टमेंट्स में करीब 35 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जिसके बदले में उन्हें 20 करोड़ का रिटर्न भी मिला। द्रविड़ ने पिछले सालों में अकेले करीब 20 करोड़ रुपये निवेश किया था, जिनमें से उन्हें 12 करोड़ रुपये रिटर्न मिले। रिपोर्ट्स के मुताबिक साइना नेहवाल ने इसमें करीब 1.5 करोड़ रुपये का निवेश किया था और बदले में उन्हें 75 लाख रुपये का रिटर्न मिला। इस फर्म में निवेश करने वालों में कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर अवनिशा वैद्य का नाम भी शामिल है। (पढ़ें: मोहम्मद कैफ ने चुनी अपनी ड्रीम वनडे इलेवन, इस महान खिलाड़ी को नहीं दी जगह)

विक्रम इंवेस्टेमेंट्स द्वारा की गई धोखाधड़ी की जांच में जुटी जयनगर एसीपी श्रीनिवास के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का कहना है कि इस फर्म के निवेशकों में द्रविड़ की पत्नी विजेता द्रविड़, भाई विजय और विजय की पत्नी भावना राव भी शामिल हैं।  (पढ़ें: राहुल द्रविड़ ने साथियों के लिए घटवाया अपना इनाम, फैंस ने कहा, 'अगला PM बनें द्रविड़')

सोमवार को पुलिस ने बानाशंकरी स्थित इस फर्म के खिलाफ 66 लोगों की शिकायतें दर्ज की हैं। मंगलवार को शिकायत करने वाले लोगों की संख्या 160 तक पहुंच गई हैं, जिनका कहना है कि इस फर्म ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। (पढ़ें: सुरेश रैना ने इस खिलाड़ी के लिए कहा, 'उनके लिए तो हम जान भी दे दें')

एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि सिलेब्रिटीज को 23-35 फीसदी सालाना रिटर्न का वायदा किया गया था। लेकिन अब तक इनमें से किसी भी सिलेब्स निवेशक ने पुलिस में शिकायत नहीं की है। पुलिस को इन चर्चित निवेशकों के बारे में जानकारी मुख्य आरोपी और इस फर्म के संस्थापक राघवेंद्र श्रीनाथ और वेल्थ मैनेजर सुताराम सुरेश से पूछताछ में मिली। 

टॅग्स :राहुल द्रविड़साइना नेहवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2008 के बाद 2026?, 18 साल बाद लौटे सर 'जडेजा'?, सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिखे रवींद्र जडेजा, वीडियो

क्रिकेट14 साल में क्या कर रहे हो भाई?, वैभव सूर्यवंशी की रनों की बौछार देखकर अश्विन दंग, शेयर किया पोस्ट

क्रिकेटटेस्ट क्रिकेट 200 से अधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी?, 214 के साथ नंबर-1 जो रूट, टॉप-3 में भारतीय खिलाड़ी शामिल, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

क्रिकेटद्रविड़ और पुजारा की जगह कौन लेगा?, इंग्लैंड में फेल नायर, 11 पारी में 27 की औसत से रन बनाए सुदर्शन?, नंबर-3 पर किसे खिलाएंगे कोच गंभीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!