लाइव न्यूज़ :

बेन स्टोक्स हाथ में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल से बाहर

By भाषा | Updated: April 13, 2021 23:02 IST

Open in App

मुंबई , 13अप्रैल राजस्थान रॉयल्स के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स बायें हाथ की ऊंगली में फ्रैक्चर के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र से बाहर हो गये है।

उनकी फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को जानकारी दी कि पंजाब किंग्स के खिलाफ सोमवार को टीम के पहले मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान उनकी ऊंगली चोटिल हो गयी थी।

उन्होंने बताया, ‘‘ इसके बाद जांच में पता चला कि उनकी ऊंगली में फ्रैक्चर है, जिससे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से वह आईपीएल के मौजूदा सत्र से बाहर हो गये।

उन्होंने कहा, ‘‘ राजस्थान रॉयल्स में हर कोई उन्हें रॉयल्स परिवार के अहम सदस्य मानता है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हमें इस बात की खुशी है कि बेन अपने मूल्यवान सहयोग देने के लिए टीम के साथ बने रहना चाहते हैं। हम उनके संभावित विकल्पों की समीक्षा करेंगे।’’

इससे पहले ब्रिटिश मीडिया की एक रिपोर्ट में उनके हाथ में फ्रैक्चर की बात कही गयी थी।

ब्रिटिश अखबार ‘इंडिपेंडेंट’ के मुताबिक, स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल के कैच को लपकने के लिए डाइव लगाते हुए अपने बायें हाथ में फ्रैक्चर कर लिया है।

अखबार की खबर के मुताबिक, ‘‘ मैच में इससे पहले कैच का एक मौका गंवाने के बाद, स्टोक्स ने लांग ऑन से दौड़ लगाते हुए डाइव लगा कर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज को चलता किया। इसके बाद टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते हुए उन्हें असहजता महसूस हुई।’’

चोट के कारण ही स्टोक्स ने सिर्फ एक ओवर की गेंदबाजी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 8 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहा एक शख्स, वीडियो

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!