लाइव न्यूज़ :

बार्सिलोना ने ड्रा खेला, बढ़त बनाने का एक और मौका गंवाया

By भाषा | Updated: May 12, 2021 10:11 IST

Open in App

मैड्रिड, 12 मई (एपी) बार्सिलोना ने दो गोल की बढ़त के बावजूद लेवांटे के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच 3-3 से ड्रा खेलकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में शीर्ष पर पहुंचने का एक और मौका गंवा दिया।

बार्सिलोना एक समय 2-0 और फिर 3-2 से आगे था लेकिन वह अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख पाया जबकि उसका हर खिलाड़ी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ था कि जीत से उनकी टीम शीर्ष पर पहुंच जाएगी।

यह मैच ड्रा होने से बार्सिलोना अब एटलेटिको मैड्रिड से एक अंक पीछे दूसरे स्थान पर है। एटलेटिको ने उससे एक मैच कम खेला है। एटलेटिको का अगला मैच पांचवें नंबर के रीयाल सोसिडाड से होगा।

बार्सिलोना मौजूदा चैंपियन रीयाल मैड्रिड से एक अंक आगे हैं जिसे गुरुवार को 10वें नंबर के ग्रेनाडा से भिड़ना है। इन मैचों के बाद केवल दो दौर के मैच ही बचे रहेंगे।

लियोनेल मेस्सी ने 25वें मिनट में बार्सिलोना के लिये पहला गोल किया जबकि पेड्रो गोंजालेज ने 34वें मिनट में बढ़त दोगुनी करके अपनी टीम को मध्यांतर तक 2-0 से आगे कर दिया था।

लेवांटे ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की। गोंजालो मलेरो (57वें) और जोस लुईस मोरेल्स (59वें मिनट) ने दो मिनट के अंदर दो गोल करके लेवांटे को बराबरी दिला दी। ओसमाने डेम्बले ने 64वें मिनट में बार्सिलोना को फिर से बढ़त दिलायी लेकिन सर्जियो लियोन ने 83वें मिनट में लेवांटे की तरफ से बराबरी का गोल दाग दिया।

अन्य मैचों में अलावेस ने एल्ची को 2-0 से जबकि ओसासुना ने कैडिज को 3-2 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!