लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे से पहला टी20 जीता

By भाषा | Updated: July 22, 2021 22:44 IST

Open in App

हरारे, 22 जुलाई (एपी) सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम और सौम्य सरकार के अर्धशतकों से बांग्लादेश ने गुरूवार को तीन मैचों की ट्वेंटी20 श्रृंखला के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को आठ विकेट से हराकर 1-0 से बढ़त हासिल की।

जिम्बाब्वे की टीम 10 ओवर में दो विकेट गंवाकर 91 रन बना चुकी थी लेकिन फिर 19 ओवर में 152 रन पर सिमट गयी।

बांग्लादेश ने सात गेंद रहते दो विकेट पर 153 रन बनाकर जीत हासिल की।

नईम ने 51 गेंद में नाबाद 63 रन बनाये और छह बार गेंद को सीमारेखा के पार कराया।

उनके और सरकार के बीच पहले विकेट के लिये 102 रन की साझेदारी 14वें ओवर में समाप्त हुई जब सरकार 45 गेंद में 50 रन बनाकर रन आउट हुए।

बांग्लादेश ने उनके अलावा कप्तान महमूदुल्लाह के रूप में एक और विकेट गंवाया जो 15 रन बनाकर रन आउट हुए।

अंत में नईम के साथ नुरूल हसन क्रीज पर रहे जिन्होंने नाबाद 16 रन की पारी खेली।

जिम्बाब्वे के लिये रेगिस चाकाबोवा ने सर्वाधिक 43 रन बनाये।

बांग्लादेश के लिये मुस्तफिजुर रहमान ने 31 रन देकर तीन विकेट झटके। तेज गेंदबाज मोहम्मद सैफुद्दीन और शोरिफुल इस्लाम ने दो दो विकेट हासिल किये।

दूसरा टी20 शुक्रवार को और तीसरा रविवार को खेला जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!