लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को हराया

By भाषा | Updated: September 1, 2021 20:58 IST

Open in App

ढाका, एक सितंबर (एपी) बांग्लादेश ने टी20 प्रारूप में न्यूजीलैंड पर पहली जीत दर्ज करते हुए बुधवार को पांच मैचों की श्रृंखला के शुरूआती मैच में उसे सात विकेट से हराया । न्यूजीलैंड की टीम अपने संयुक्त न्यूनतम स्कोर 16 . 5 ओवर में 60 रन पर आउट हो गई। बांग्लादेश ने भी दो विकेट सात रन पर गंवा दिये थे लेकिन पांच ओवर बाकी रहते तीन विकेट पर 62 रन बनाये । बांग्लादेश ने एक महीने के भीतर न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया दोनों को उनके न्यूनतम टी20 स्कोर पर आउट कर दिया है ।आस्ट्रेलिया को अगस्त में पांचवें और आखिरी मैच में 62 रन पर आउट करके उसने श्रृंखला 4 . 1 से जीती थी । बांग्लादेश के स्पिनरों और तेज गेंदबाज मुस्ताफिजूर रहमान ने एक बार फिर इस जीत में अहम भूमिका निभाई । बायें हाथ के स्पिनर शाकिब अल हसन, नासुम अहमद और तेज गेंदबाज सैफुद्दीन ने दो दो विकेट लिये जबकि आफ स्पिनर मेहदी हसन को एक विकेट मिला । न्यूजीलैंड के लिये सिर्फ टॉम लाथम और हेनरी निकोल्स ही दोहरे अंक तक पहुंच सके । दूसरा मैच शुक्रवार को खेला जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026: केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान की जगह इस तेज गेंदबाज को लिया, टी20 विश्वकप में छह मैचों में चटकाए थे 13 विकेट

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!