लाइव न्यूज़ :

बजरंग पूनिया ने स्कूल के दौरे पर संतुलित आहार लेने पर जोर दिया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 17:05 IST

Open in App

पानीपत, 23 दिसंबर तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने गुरूवार को यहां आरोही मॉडल स्कूल के छात्रों के साथ बातचीत के दौरान एक एथलीट के करियर में संतुलित आहार की महत्ता पर जोर दिया।

बजरंग ‘मीट द चैम्पियंस’ पहल के अंतर्गत दौरे के दौरान चार जिलों के 75 स्कूलों के बच्चों से मिले।

इस पहलवान ने बच्चों के साथ खो-खो खेलकर भारत के पारपंरिक खेलों को भी बढ़ावा दिया। उन्होंने उन्हें फिटनेस के लिये कुछ आसान से व्यायाम भी दिखाये।

बजरंग ने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं कि मैं यहां इस स्कूल में आया, इससे मुझे अपने स्कूल के दिनों की याद आ गयी क्योंकि मैं भी हरियाणा में एक गांव से हूं और यहां आकर मुझे अपने स्कूल के दिन याद आ गये। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत जनसंख्या के मामले में दुनिया का बड़ा और युवा देश है लेकिन फिर भी हमें इतने कम ओलंपिक पदक मिलते हैं। इसका एक कारण यह है कि देश की जनसंख्या का बड़ा हिस्सा अब भी कुपोषण का शिकार हैं और उन्हें सही आहार नहीं मिलता। ’’

बजरंग ने कहा, ‘‘इसलिये अगर आप मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनना चाहते हो और भारत को किसी भी क्षेत्र में शिखर पर पहुंचाना चाहते हो तो आपको सही चीजें खाने की जरूरत है और कम से दिन में दो बार आधा घंटे व्यायाम करने की जरूरत है। ’’

बजरंग ने बच्चों को स्वास्थ्य के लिये नुकसानदायक खाना (जंक फूड) छोड़ने को कहा।

यह अभियान शिक्षा मंत्रालय और खेल मंत्रालय द्वारा मिलकर चलाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 8 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहा एक शख्स, वीडियो

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!