लाइव न्यूज़ :

बजरंग पूनिया के अमेरिका में शिविर की समयसीमा एक महीने बढ़ाने को मंजूरी

By भाषा | Updated: January 5, 2021 14:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी ओलंपिक की तैयारियों में लगे पहलवान बजरंग पूनिया का अमेरिका में अभ्यास के समय को एक महीने बढ़ाने को मंजूरी मिल गयी है और अब उनका अभ्यास शिविर फरवरी के पहले सप्ताह तक चलेगा। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पूनिया ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में तोक्यो खेलों के लिये क्वालीफाई कर रखा है। वह मिशीगन के क्लिफ कीन कुश्ती क्लब में चार दिसंबर से अभ्यास कर रहे हैं।

साइ ने कहा कि एक महीने के अतिरिक्त अभ्यास का खर्चा 11.65 लाख रुपये आएगा और साइ इसका वहन करेगा।

साइ ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह फैसला पिछले सप्ताह मिशन ओलंपिक विभाग की बैठक में किया गया। ’’

विज्ञप्ति के अनुसार पूनिया ने कहा, ‘‘यहां हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिम है और सबसे अच्छी बात यह है कि मुझे अभ्यास के लिये बेहतर साथी मिल रहे हैं। यहां अभ्यास कर रहे कॉलेज के लड़के भी अच्छे हैं। मुझे अपने स्तर में बढ़ोतरी के लिये यहां हर तरह की सुविधा मिल रही है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यहां अभ्यास के लिये जो साथी मिल रहे हैं उनका स्तर बहुत अच्छा है। भारत में मैं अमूमन 74 किग्रा और 79 किग्रा वर्ग के पहलवानों के साथ अभ्यास करता हूं लेकिन यहां मुझे अपने भार वर्ग के पहलवान ही मिल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!