लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई ओपन : मेदवेदेव , बार्टी और स्वितलोना चौथे दौर में

By भाषा | Updated: February 13, 2021 18:11 IST

Open in App

मेलबर्न, 13 फरवरी (एपी) आस्ट्रेलियाई ओपन के छठे दिन खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल को सराहने के लिये कोई दर्शक कोर्ट पर नहीं था जबकि चौथी रैंकिंग वाले दानिल मेदवेदेव तथा शीर्ष रैंकिंग पर काबिज महिला खिलाड़ी एश बार्टी और दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना ने चौथे दौर में जगह बना ली ।

वहीं छठे नंबर की महिला खिलाड़ी कैरोलिना प्लिस्कोवा उलटफेर का शिकार हुईं। बार्टी ने रूस की इकेटरीना एलेक्सांद्रोवा को 6-2 6-4 से हराकर लगातार तीसरे वर्ष आस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में प्रवेश किया।

स्वितोलिना ने 26वीं रैंकिंग वाली यूलिया पुतिनत्सेवा को 6 . 4, 6 . 0 से हराया जबकि मेदवेदेव ने पांच सेटों के मुकाबले में दुनिया के 28वें वरीय खिलाड़ी फिलीप क्राजिनोविच को 6 . 3, 6 . 3, 4 . 6, 3 . 6, 6 . 0 ने मात दी ।

एक होटल में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद विक्टोरिया प्रांत में पांच दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है । इससे पहले पांच दिन रोज 30000 दर्शक कोर्ट पर आ रहे थे ।

आंद्रे रूबलेव ने 39 वर्षीय फेलिसियानो लोपेज पर 7-5, 6-2, 6-3 से जीत हासिल की जिससे वह क्वार्टरफाइनल में मेदवेदेव से भिड़ सकते हैं। सातवें वरीय रूबलेव चौथे दौर में नार्वे के कैस्पर रड से भिड़ेंगे।

रूसी खिलाड़ियों में 19वें कारेन खाचानोव को हार का सामना करना पड़ा, उन्हें नौंवे नंबर के खिलाड़ी माटियो बेरेटिनी ने 7-6, 7-6, 7-6 से हराया। पांचवें वरीय स्टेफानोस सिटसिपास ने स्वीडन के मिकाएल यमर को 6-4, 6-1, 6-1 से शिकस्त दी।

महिलाओं के वर्ग में बार्टी का सामना अब अमेरिका की शेल्बी रोजर्स से होगा जिन्होंने 21वें नंबर की खिलाड़ी एनेट कोंटोवेट को 6-4 6-3 से मात दी।

बार्टी ने दर्शकों की अनुपस्थिति पर कहा, ‘‘यह अभ्यास जैसा ही महसूस हो रहा है इसलिये हम इसके काफी आदी हैं। ’’

एलिसे मर्टन्स को 11वीं वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेनसिच को 6-2 6-1 से हराने में केवल 62 मिनट लगे। 18वीं वरीयता प्राप्त मर्टन्स चौथे दौर के मैच में कैरोलिना मुचोवा के सामने होंगी जिन्होंने प्लिस्कोवा को 7-5, 7-5 से हराकर उलटफेर किया।

स्वितोलिना 2019 में विम्बलडन और अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल तक पहुंची थी ।

मेदवेदेव का विजय अभियान इस जीत के साथ 17 मैचों का हो गया । उन्होंने 2020 में सत्र का आखिरी एटीपी फाइनल्स जीता था । पिछले साल अमेरिकी ओपन फाइनल में पहुंचे मेदवेदेव का सामना अब मैकेंजी मैकडोनाल्ड से होगा ।

वहीं 61वीं रैंकिंग वाली जेसिका पेगुला ने क्रिस्टीना म्लादेनोविच को 6 . 2, 6 . 1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया । पहले दौर में उसने दो बार की चैम्पियन विक्टोरिया अजारेंका को हराया था । अब उसका सामना स्वितोलिना से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET UG 2026 Exam Today: एग्जाम सेंटर में 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट, NTA ने जारी की फाइनल वार्निंग

भारतVivek Vihar Fire Tragedy: अपनों के शव तक नहीं पहचान पा रहे परिजन, विवेक विहार अग्निकांड में 9 जिंदगियां राख; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

भारतBengal Election 2026: री-पोलिंग के बावजूद फाल्टा में 21 मई को फिर से मतदान, 285 बूथों पर होगी वोटिंग; जानें कब जाएंगे नतीजे

क्राइम अलर्टSiwan Murder Case: बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा सोनू यादव, एनकाउंटर में मारा गया

भारतDelhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!