लाइव न्यूज़ :

Australian Open 2024: 10 बार के ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन नोवाक को झटका, 2018 के बाद से मेलबर्न पार्क में एक भी मैच नहीं गंवाया था, 22 साल के सिनर फाइनल में

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 26, 2024 13:45 IST

Australian Open 2024: 22 साल के सिनर ने पहले दो सेट में दो-दो बार जोकोविच की सर्विस तोड़ी और पहली बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में प्रवेश किया। सिनर ने जोकोविच पर 6-1, 6-2, 6-7 (6), 6-3 से जीत दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देदानिल मेदवेदेव और एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेंगे।कुल 25वां मेजर खिताब जीतने का इंतजार करना होगा।एन, जोकोविच ने 2018 के बाद से मेलबर्न पार्क में एक भी मैच नहीं गंवाया था

Australian Open 2024:  इटली के यानिक सनिर ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन में गत चैंपियन नोवाक जोकोविच को 6-1, 6-2, 6-7(6) 6-3 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।  शीर्ष वरीय को छह साल में अपने मेलबर्न पार्क किले में पहली हार मिली और अपने पहले ग्रैंडस्लैम फाइनल में प्रवेश किया। सनिर ने शुक्रवार को यहां 10 बार के ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन नोवाक जोकोविच को हराकर उलटफेर करते हुए पुरुष एकल फाइनल में प्रवेश किया। इस तरह जोकोविच के करियर की मेलबर्न पार्क में लगातार जीत की लय टूट गयी। 22 साल के सिनर ने पहले दो सेट में दो-दो बार जोकोविच की सर्विस तोड़ी और पहली बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में प्रवेश किया। सिनर ने जोकोविच पर 6-1, 6-2, 6-7 (6), 6-3 से जीत दर्ज की।

अब रविवार को वह तीसरे वरीय दानिल मेदवेदेव और छठे नंबर के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेंगे। इस तरह जोकोविच को रिकॉर्ड 11वां आस्ट्रेलियाई ओपन और कुल 25वां मेजर खिताब जीतने का इंतजार करना होगा। जोकोविच ने 2018 के बाद से मेलबर्न पार्क में एक भी मैच नहीं गंवाया था और वह सत्र के पहले मेजर में 33 मैच में जीत की लय बनाये थे।

चीन की झेंग किनवेन ने क्वालीफायर डायना यास्त्रेसम्का को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल फाइनल में प्रवेश किया जिसमें खिताब के लिए उनका सामना शनिवार को आर्यना सबालेंका से होगा। यह किसी भी ग्रैंडस्लैम में झेंग किनवेन का पहला फाइनल है। वह लि ना के यहां खिताब जीतने के 10 साल बाद मेलबर्न पार्क के फाइनल में पहुंचने वाली चीन की पहली खिलाड़ी हैं।

लि ना ने फ्रेंच ओपन भी जीता था, वह अंतरराष्ट्रीय ‘टेनिस हॉल ऑफ फेम’ की सदस्य हैं और मेजर एकल खिताब जीतने वाली चीन की एकमात्र खिलाड़ी हैं। लि ना को चीन महिला टेनिस की पुरोधा कहा जाता है। झेंग किनवेन की प्रेरणास्रोत भी वही हैं। पहली बार व्यक्तिगत रूप से झेंग किनवेन ने इसी आस्ट्रेलियाई ओपन के दौरान लि ना से बात की जिसमें इस अनुभवी खिलाड़ी ने उन्हें कुछ महत्वपूर्ण सलाह भी दी।

12वीं वरीयता प्राप्त झेंग किनवेन ने डायना यास्त्रेसम्का को 6-4, 6-4 से हराने के बाद कहा, ‘‘उन्होंने (लि ना) मुझसे कहा कि ज्यादा मत सोचो, बस अपना खेल दिखाओ। मुझे लगता है कि इतना ही काफी है। ’’ लेकिन गत चैम्पियन और दूसरी वरीयता प्राप्त सबालेंका के खिलाफ फाइनल में उन्हें कुछ बेहतरीन खेल दिखाना होगा।

बेलारूस की 25 वर्षीय सबालेंका ने पिछले दो हफ्ते में एक भी सेट नहीं गंवाया है। उन्होंने सेमीफाइनल में कोको गॉफ को 7-6 (2), 6-4 से पराजित किया जिससे वह सेरेना विलियम्स के बाद लगातार तीन बार आस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। सेरेना ने 2015 से 2017 तक लगातार फाइनल में पहुंचकर दो खिताब जीते थे।

सेह सु वेई और जान जिलिंस्की ने जीता आस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल खिताब

ताईवान की सेह सु वेई और पोलैंड के जान जिलिंस्की शुक्रवार को यहां अमेरिका की डिजाइरे क्रावजिक और ब्रिटेन के नील स्कुपस्की को 6-7 (5), 6-4, 11-9 से हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल चैम्पियन बने। 14 जनवरी को शुरू हुए 15 दिवसीय टूर्नामेंट का यह पहला चैम्पियनशिप फाइनल था।

सेह सु वेई के पास यहां दूसरा खिताब जीतने का भी मौका होगा, वह रविवार को एलिसे मर्टन्स के साथ मेलबर्न पार्क में महिला युगल फाइनल में भी खेलेंगी। मिश्रित युगल खिताब उनका सातवां मेजर युगल खिताब है जिसमें विम्बलडन में चार महिला युगल ट्राफियां शामिल हैं।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपननोवाक जोकोविचरोजर फेडरर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!