लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों को कहा- टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए करो तैयारी

By भाषा | Updated: March 23, 2020 12:28 IST

ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक समिति ने सोमवार को बोर्ड की बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से फैसला लिया कि जुलाई में खेलों का हो पाना संभव नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देआईओसी ने स्वीकार किया कि ओलंपिक को स्थगित करने समेत अलग अलग विकल्पों पर विचार कर रही है।ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि खिलाड़ी 2021 ओलंपिक के लिए तैयारी करेंगे।

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाओलंपिक समिति ने सोमवार को कहा कि चूंकि यह साफ हो गया है कि टोक्यो ओलंपिक निर्धारित समय पर नहीं हो सकेंगे, लिहाजा खिलाड़ी 2021 ओलंपिक के लिए तैयारी करेंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने पहली बार स्वीकार किया कि वह खेलों को स्थगित करने समेत अलग अलग विकल्पों पर विचार कर रही है।

ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक समिति ने सोमवार को बोर्ड की बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से फैसला लिया कि जुलाई में खेलों का हो पाना संभव नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के दल प्रमुख इयान चेस्टरमैन ने कहा, ‘‘यह साफ है कि खेल जुलाई में नहीं होने जा रहे। हमारे खिलाड़ियों का तैयारी और अभ्यास को लेकर रवैया सकारात्मक रहा है, लेकिन तनाव और अनिश्चितता उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण है।’’

एओसी के मुख्य कार्यकारी मैट कैरोल ने कहा कि खिलाड़ियों को अपनी और परिवार की सेहत को लेकर प्राथमिकताएं तय करनी होगी। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम देश विदेश में मौजूदा हालात में एकत्र नहीं हो सकती और अब उसे अगले साल ओलंपिक को ध्यान में रखकर तैयारी करनी चाहिए।

टॅग्स :ओलंपिकटोक्यो ओलंपिक 2020ऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!