लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलिया ने अर्जेंटीना को 2-0 से हराकर उलटफेर किया

By भाषा | Updated: July 22, 2021 19:45 IST

Open in App

साप्पोरो (जापान), 22 जुलाई (एपी) दो बार की ओलंपिक पुरूष फुटबॉल चैम्पियन अर्जेंटीना को गुरूवार को तोक्यो खेलों के शुरूआती मैच में आस्ट्रेलिया से 0-2 से हारकर उलटफेर का सामना करना पड़ा।

आस्ट्रेलियाई फुटबॉल टीम 2008 के बाद पहला ओलंपिक खेल रही है। उसने लाचलान वेल्स के 14वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त हासिल कर ली।

मार्को टिलियो ने स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरने के एक ही मिनट बाद 80वें मिनट में टीम के लिये दूसरा गोल कर दिया और टीम ने जीत हासिल की।

आस्ट्रेलिया ग्रुप सी में मिस्र और स्पेन से ऊपर शीर्ष पर है।

अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने 2004 और 2008 ओलंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम किये हैं। आस्ट्रेलिया का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1992 में चौथे स्थान पर पहुंचना रहा था।

वहीं स्पेन ने अपने शुरूआती मैच में मिस्र से गोलरहित ड्रा खेला जबकि उसकी टीम में छह खिलाड़ी यूरोपीय चैम्पियनशिप खेलकर यहां पहुंचे हैं। स्पेन को रियाल मैड्रिड के मिडफील्डर दानी सेबालोस ने अच्छा मौका दिलाया था लेकिन शॉट पोस्ट पर लगकर बाहर चला गया। इसके बाद वह चोटल होकर पहले हाफ में बाहर चले गये।

ग्रुप डी में 2016 ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता ब्राजील ने पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी को 4-2 से शिकस्त दी। आइवरी कोस्ट ने सऊदी अरब को 2-1 से शिकस्त दी जिन्हें ग्रुप में दो मजबूत टीमों के साथ रखा गया है।

मेजबान जापान ने ग्रुप ए के मैच में दक्षिण अफ्रीका पर 1-0 से जीत हासिल की जिसमें ताकेफुसा कुबो ने 71वें मिनट में गोल दागा। इसी ग्रुप में मेक्सिको ने फ्रांस को 4-1 से हरा दिया।

ग्रुप बी में न्यूजीलैंड ने क्रिस वुड के 70वें मिनट में किये गये गोल से दक्षिण कोरिया को 1-0 से शिकस्त देकर जीत से अभियान शुरू किया। एक अन्य मैच में रोमानिया ने होंडुरास को 1-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!