लाइव न्यूज़ :

पोलार्ड की पारी से ऑस्ट्रेलिया को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

By भाषा | Updated: November 6, 2021 17:50 IST

Open in App

अबुधाबी , छह नवंबर कप्तान कीरोन पोलार्ड की 44 रन की शानदार पारी के बाद आंद्रे रसेल की सात गेंद में 18 रन की नाबाद पारी से वेस्टइंडीज ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप एक के मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 157 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने चार जबकि मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा और पैट कमिंस ने एक-एक विकेट लिये। इसमें जम्पा काफी किफायती रहे जिन्होंने चार ओवर में सिर्फ 20 रन खर्च किये।

ऑस्ट्रेलिया को अंतिम चार में जगह पक्की करने के लिए इस मैच में अच्छा करने की जरूरत है। वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है लेकिन अगले विश्व कप में सीधे क्वालीफाई करने के लिए उन्हें यह मैच जीतना होगा।

टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे वेस्टइंडीज को क्रिस गेल और एविन लुई ने तेज शुरुआत दिलायी। लुईस ने दूसरे ओवर में जोश हेजलवुड का स्वागत लगातार तीन चौके से किया तो गेल ने ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा। तीसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए आये पैट कमिंस का स्वागत गेल ने छक्के से किया लेकिन अगली गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेट से टकरा गयी। उन्होंने नौ गेंद में दो छक्के की मदद से 15 रन बनाये।

आउट होने के बाद गेल अपना बल्ला उठा कर दर्शकों का अभिवादन किया और मुस्कुराते हुए पवेलियन लौटे, जिससे यह संकेत मिला की यह उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई।  

अपनी शुरुआती ओवर में 20 रन लुटाने वाले हेजलवुड ने पारी के चौथे ओवर में निकोलस पूरन (चार रन) और रॉस्टन चेज (शून्य) को आउट कर वेस्टइंडीज को दोहरा झटका दिया।

लुईस ने छठे ओवर में ग्लेन मैक्सवेल के खिलाफ चौका जड़ा जिससे पावरप्ले में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 50 रन हो गया।

लुईस और शिमरोन हेटमायर ने संभल कर बल्लेबाजी की लेकिन कम होती रन गति को बढ़ाने की कोशिश में लुईस 26 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुये। एडम जम्पा ने 10वें ओवर में स्टीव स्मिथ के हाथों कैच करा कर उन्हें चलता करने के साथ हेटमायर के साथ उनकी 35 रन की साझेदारी को तोड़ा।

हेटमायर इसके बाद 13वें ओवर में हेजलवुड की उछाल लेती  गेंद पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड को कैच थमा बैठे। उन्होंने 28 गेंद में 27 रन बनाये।

कप्तान कीरोन पोलार्ड का साथ देने के लिए ड्वेन ब्रावो क्रीज पर पहुंचे। अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे इस खिलाड़ी ने उन्होंने शुरू में संभल कर बल्लेबाजी करने के बाद 16वें ओवर में स्टार्क के खिलाफ छक्का जड़कर अपना हाथ खोला।

पोलार्ड ने इसके अगले ओवर में कमिंस की गेंदों पर छक्का और फिर चौका जड़ा लेकिन हेजलवुड ने 18वें ओवर में ब्रावो को पवेलियन की राह दिखा कर चौथी सफलता हासिल की।

ब्रावो ने 12 गेंद में 10 रन बनाकर आउट होने के बाद  बल्ला उठा कर दर्शकों का अभिवादन किया।

स्टार्क ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर पोलार्ड को चलता किया। उन्होंने 31 गेंद की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। रसेल ने हालांकि आखिरी दो गेंदों पर छक्का लगाकर टीम के स्कोर को 157 रन तक पहुंचा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!