लाइव न्यूज़ :

बड़ा विवाद! ऑस्ट्रेलिया में नोवाक जोकोविच की एंट्री पर रोक, रद्द किया दिग्गज खिलाड़ी का वीजा, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: January 6, 2022 08:17 IST

नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने के लिए मेलबर्न पहुंचे थे। हालांकि उन्हें एयरपोर्ट पर ही काफी देर रोका गया। इसके बाद अधिकारियों ने घोषणा की कि उनका एंट्री वीजाा रद्द कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनोवाक जोकोविच की ऑस्ट्रेलिया में एंट्री पर बैन, एंट्री वीजा रद्द किया।जोकोविच ऑस्ट्रेलयन ओपन में हिस्सा लेने के लिए बुधवार शाम मेलबर्न एयरपोर्ट पहुंचे थे।जोकोविच ने कोविड वैक्सीन लिया है या नहीं, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है, इसे लेकर विवाद चल रहा था।

मेलबर्न: विवादों के बीच ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को कहा कि उसने दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के एंट्री वीजा को रद्द कर दिया है। सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच बुधवार शाम मेलबर्न पहुंचे थे। दरअसल, जोकोविच ने यह खुलासा नहीं किया है कि उन्होंने कोविड वैक्सीन ली है या नहीं जबकि मेलबर्न जाने के लिये यह बताना जरूरी है। 

ऐसे में जोकोविच को ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग लेने के लिये मेडिकल छूट दिए जाने पर ऑस्ट्रेलिया में बड़ा विवाद पैदा हो गया था। आस्ट्रेलियाई ओपन 17 जनवरी से शुरू हो रहा है। इससे पहले 9 बार के ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन जोकोविच ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था कि उन्हें अपवाद के तौर पर आस्ट्रेलिया जाने की अनुमति मिल गई है। 

आस्ट्रेलियाई ओपन आयोजकों ने भी मंगलवार को जारी बयान में पुष्टि की कि जोकोविच टूर्नामेंट में भाग लेंगे। आस्ट्रेलियाई ओपन आयोजकों ने कहा था, 'जोकोविच ने मेडिकल छूट के लिये आवेदन किया है जो उन्हें मिल गया। मेडिकल विशेषज्ञों ने कड़ी समीक्षा प्रक्रिया के बाद यह फैसला लिया है।'

एयरपोर्ट पर घंटों फंसे रहे जोकोविच

जोकोविच बुधवार को मेलबर्न पहुंचे थे। इसके बाद काफी देर तक उनके एयरपोर्ट पर फंसने के बाद से ही अटकलें शुरू हो गई थी। तमाम कयासों बीच ऑस्ट्रेलियाई बॉर्डर फोर्स ने बाद में बयान जारी कर कहा, 'जोकोविच ऑस्ट्रेलिया में एंट्री के लिए जरूरी दस्तावेजों को मुहैया कराने में नाकाम रहे। ऐसे में उनका वीजा रद्द किया जाता है।'

बयान में आगे कहा गया, 'गैर-नागरिक जिनके पास एंट्री के लिए वैध वीजा नहीं है, या जिनका वीजा रद्द किया जा चुका है, उन्हें हिरासत में लिया जाएगा और ऑस्ट्रेलिया से बाहर किया जाएगा। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि जो हमारे सीमा में आए वह हमारे कानून और दाखिल होने के लिए जरूरी दस्तावेजों के साथ हो।'

सर्बिया के राष्ट्रपति ने जताई नाराजगी

जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया में दाखिल होने की मंजूरी नहीं दिए जाने की खबरों के बाद सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुकिक ने दिग्गज टेनिस खिलाड़ी से फोन पर बात की। सर्बियाई राष्ट्रपति ने जोकोविच से कहा कि पूरा सर्बिया उनके साथ खड़ा है।

ऑस्ट्रेलिया पर दिग्गज खिलाड़ी के साथ 'खराब व्यवहार' का आरोप लगाते हुए सर्बियाई राष्ट्रपति ने कहा कि उनके अधिकारी पूरे मामले को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक कानून के सभी मानकों के अनुरूप सर्बिया नोवाक जोकोविच के लिए न्याय और सच्चाई के लिए लड़ेगा।'

वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि नियम आखिरकार नियम हैं और सीमा की बात आती है तो ये और भी अहम हो जाता है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

क्या कोविड टीके के खिलाफ हैं जोकोविच!

जोकोविच ने अप्रैल 2020 में कोविड -19 वैक्सीन के विरोध में उस समय आवाज उठाई थी जब ये कहा जा रहा था कि इसे खेल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए जरूरी बनाया जा सकता है।

जोकोवच ने तब कहा था, 'व्यक्तिगत रूप से मैं टीके का समर्थक नहीं हूं।' जोकोविच ने साथ ही उस समय कहा था, 'मैं यह नहीं चाहूंगा कि कोई मुझे टीकाकरण के लिए मजबूर करे ताकि मैं यात्रा कर सकूं।'

टॅग्स :नोवाक जोकोविचटेनिसऑस्ट्रेलियन ओपनकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!