लाइव न्यूज़ :

ऑबमेयांग ने दिलायी आर्सनल को शानदार जीत

By भाषा | Updated: January 19, 2021 09:35 IST

Open in App

लंदन, 19 जनवरी (एपी) आर्सनल के कप्तान पियरे एमरिक ऑबमेयांग ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में एक महीने से भी अधिक समय बाद गोल दागा जिससे उनकी टीम न्यूकास्टल के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज करने में सफल रही।

ऑबमेयांग ने 16 दिसंबर के बाद लीग में कोई गोल नहीं किया था लेकिन न्यूकास्टल के खिलाफ उन्होंने दो गोल दागे।

पहला हाफ गोलरहित छूटने के बाद ऑबमेयांग ने 50वें मिनट में पहला गोल किया। बुकाया साका ने 61वें मिनट में टीम की बढ़त दोगुनी की जबकि ऑबमेयांग ने 77वें मिनट में न्यूकास्टल की रक्षापंक्ति की गलती का फायदा उठाकर अपना दूसरा गोल किया।

आर्सनल की सभी प्रतियोगिताओं में लगातार पांचवें मैच में बिना गोल खाये जीत दर्ज की। इस जीत से वह प्रीमियर लीग में 19 मैचों में 27 अंक लेकर 10वें स्थान पर पहुंच गया है। न्यूकास्टल के 18 मैचों में 19 अंक हैं और वह 15वें स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!