लाइव न्यूज़ :

एटलेटिक बिलबाओ ने कैडिज को 4-0 से करारी शिकस्त दी

By भाषा | Updated: February 16, 2021 10:25 IST

Open in App

मैड्रिड, 16 फरवरी (एपी) एथलेटिक बिलबाओ ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में कैडिज को 4-0 से हराकर फिर से जीत की राह पकड़ी।

बिलबाओ पिछले चार मैचों में जीत दर्ज नहीं कर पाया था लेकिन इस मैच में उसकी टीम शुरू से हावी हो गयी। उसकी तरफ से अलेक्स बेरेंगुएर ने पहले हाफ में दो गोल किये। उनके अलावा उनाइ लोपेज और इनाकी विलियम्स ने गोल दागे।

इस जीत से बिलबाओ लीग की अंकतालिका में 10वें स्थान पर पहुंच गया है। कैडिज की यह लगातार तीसरी हार है जिससे वह 15वें स्थान पर खिसक गया है।

एटलेटिको मैड्रिड स्पेनिश लीग में 21 मैचों में 54 अंक के साथ शीर्ष पर काबिज है। उसके बाद रीयाल मैड्रिड का नंबर आता है जिसके 23 मैचों में 49 अंक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्रिसमस के 4 दिन पहले गोलियों की बौछार?, ‘क्वानोक्सोलो’ पब में अंधाधुंध गोलीबारी, 12 बंदूकधारियों ने 9 को भूना और 10 की हालत गंभीर

क्रिकेटIND vs PAK, FINAL: अंडर-19 एशिया कप का चैंपियन बना पाकिस्तान, फाइनल में भारत को 191 रनों से हराया

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव: नगर परिषद-नगर पंचायत में कुल सीट 288, महायुति 212 सीट पर आगे?, ब्रह्मपुरी नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा, 23 में से 21 सीट पर जीत

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय चुनाव परिणाम: नगर परिषद में 246 सीट, भाजपा 100, एनसीपी 33 और शिवसेना 45 सीट पर आगे?

क्रिकेटAshes 2025: एशेज सीरीज़ जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड का उड़ाया तगड़ा मज़ाक, पहनी 'रॉनबॉल' शर्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!