लाइव न्यूज़ :

नामांकन की आखिरी तारीख से ठीक 1 दिन पहले एथलीट पीटी उषा ने किया बड़ा एलान, कहा- भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए लड़ेंगी चुनाव

By भाषा | Updated: November 26, 2022 22:06 IST

इस बारे में जानकारी देते हुए पीटी उषा ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, ‘‘अपने साथी खिलाड़ियों और राष्ट्रीय महासंघों के समर्थन से मै आईओए अध्यक्ष पद के लिये नामांकन स्वीकार करके और भरकर काफी गौरवान्वित हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देएथलीट पीटी उषा ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि वे भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगी।आपको बता दें कि उन्होंने यह एलान नामांकन की आखिरी तारीख से ठीक एक दिन पहले यह घोषणा की है।

नई दिल्ली: उड़नपरी पी टी उषा ने शनिवार को भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन भरने का ऐलान करके सभी को चौंका दिया है। यह चुनाव दस दिसंबर को होने वाले है। आपको बता दें कि एशियाई खेलों में 400 मीटर बाधा दौड़ में कई स्वर्ण पदक जीत चुकी और 1984 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही 58 वर्ष की उषा ने ट्वीट करके यह घोषणा की है। 

नामांकन को लेकर क्या बोली पी टी उषा, कल है नामांकन की आखिरी तारीख

इस पर पी टी उषा ने ट्वीट कर लिखा है, ‘‘अपने साथी खिलाड़ियों और राष्ट्रीय महासंघों के समर्थन से मै आईओए अध्यक्ष पद के लिये नामांकन स्वीकार करके और भरकर काफी गौरवान्वित हूं ।’’ आपको बता दें कि नामांकन भरने की आखिरी तारीख रविवार है। 

आईओए चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने कहा कि शुक्रवार को प्रक्रिया शुरू होने के बाद से अभी तक कोई नामांकन नहीं भरे गए। गौरतलब है कि उषा आईओए के एथलीट आयोग में चुने गए आठ दिग्गज खिलाड़ियों में से एक भी है। 

‘पायोली एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर उषा को सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार माना जा रहा है जिसने उन्हें जुलाई में राज्यसभा सदस्य नामित किया था। 

पी टी उषा के रिकॉर्ड

एशियाई खेल 1982 से 1994 के बीच में चार स्वर्ण समेत 11 पदक जीत चुकी उषा ने 1986 सियोल एशियाई खेलों में 200 मीटर, 400 मीटर, 400 मीटर बाधा दौड़ और चार गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण और 100 मीटर में रजत पदक जीते थे। दिल्ली एशियाई खेल 1982 में उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर में पदक जीते थे। इसके अलावा उन्होंने एशियाई चैम्पियनशिप में 14 स्वर्ण समेत 23 पदक जीते हैं । 

वह लॉस एंजिलिस ओलंपिक 1984 में 400 मीटर बाधा दौड़ फाइनल में रोमानिया की क्रिस्टीना कोजोकारू से एक सेकंड के सौंवे हिस्से के अंतर से कांस्य पदक हार गई थी। 

आपको बता दें कि उषा अगर चुनाव जीत जाती हैं तो महाराजा यादविंद्र सिंह के बाद आईओए अध्यक्ष बनने वाली पहली खिलाड़ी होंगी जिसने देश का प्रतिनिधित्व किया है। यादविंद्र सिंह ने 1934 में टेस्ट मैच खेला था जो 1938 से 1960 के बीच आईओए अध्यक्ष रहे। 

उषा की इस घोषणा से आईओए के कुछ अधिकारी है हैरान

गौरतलब है कि उषा की इस घोषणा से आईओए के कुछ अधिकारी हैरान हैं। वहीं इस पूरे मामले में कोई बयान देना नहीं चाहता लेकिन कह रहे हैं कि आगे की कार्रवाई तय करने के लिए अभी एक दिन का समय है। 

हाल ही में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के चुनाव में पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता और पूर्व गोलकीपर कल्याण चौबे अप्रत्याशित उम्मीदवार के रूप में सामने आए और चुनाव जीता था। आपको बता दें कि आईओए के चुनाव उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त जज (सेवानिवृत) एन नागेश्वर राव की निगरानी में हो रहे हैं।  

टॅग्स :ओलंपिकPT UshaBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!