लाइव न्यूज़ :

Asian Para Games 2023: प्राची और मनीष की अनमोल जोड़ी, दंपति ने एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पर किया कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2023 17:01 IST

Asian Para Games 2023: प्राची ने हांगझोउ से कहा,‘‘हम दोनों भोपाल में एमपी वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान एक दूसरे से मिले थे और तीन साल पहले हमने शादी की थी। यह हमारे लिए सबसे अच्छी बात थी।’’

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय युगल ने एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की।प्राची ने मंगलवार को कैनो केएल2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।सोमवार को वीएल2 वर्ग में रजत पदक हासिल किया था।

Asian Para Games 2023: मनीष कौरव को विश्वास नहीं था कि वह हांगझोउ में एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतने में सफल रहेंगे लेकिन तभी उन्हें अपनी पत्नी और भारतीय पैरा कैनोइन टीम की साथी प्राची यादव की बात याद आ गई कि ‘हम खाली हाथ वापस नहीं लौटेंगे।’ इस भारतीय युगल ने एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की।

प्राची ने मंगलवार को कैनो केएल2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने सोमवार को वीएल2 वर्ग में रजत पदक हासिल किया था। मनीष ने मंगलवार को पुरुषों की कैनो केएल3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। प्राची ने हांगझोउ से कहा,‘‘हम दोनों भोपाल में एमपी वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान एक दूसरे से मिले थे और तीन साल पहले हमने शादी की थी। यह हमारे लिए सबसे अच्छी बात थी।’’

उन्होंने कहा,‘‘हम एक दूसरे का समर्थन करते हैं तथा खेल के अपने करियर में उतार चढ़ाव में एक दूसरे का साथ देते हैं। हम एक दूसरे को प्रेरित करते हैं।’’ तोक्यो पैरालंपिक में भाग ले चुकी प्राची मंगलवार को पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में उतरी थी लेकिन मनीष पदक जीतने को लेकर आश्वस्त नहीं थे।

मनीष ने कहा,‘‘प्रत्येक खिलाड़ी पदक जीतने के लिए ही प्रतियोगिता में भाग लेता है लेकिन आप पदक जीत पाओगे यह पक्का नहीं होता है।’’ उन्होंने कहा,‘‘लेकिन मुझे याद आया कि प्राची ने मेरी स्पर्धा से पहले कहा था कि हमें इन खेलों से खाली हाथ नहीं लौटना है। इससे मुझे नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला। वह मेरा हौसला बढ़ाती है। मैं हमेशा सोचता हूं कि अगर वह पदक जीत सकती है तो फिर मैं क्यों नहीं। मुझे यह पदक उसकी बदौलत मिला है।’’ 

टॅग्स :एशियन पैरा गेम्सएशियन गेम्सचीनपंजाबभोपालगोल्ड मेडल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!