लाइव न्यूज़ :

एशियन पैरा गेम्स: तीरंदाज हरविंदर सिंह ने भारत को दिलाया 7वां गोल्ड

By भाषा | Updated: October 10, 2018 13:28 IST

तीरंदाज हरविंदर सिंह ने बुधवार को यहां एशियाई पैरा खेलों की पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

Open in App

जकार्ता, 10 अक्टूबर। तीरंदाज हरविंदर सिंह ने बुधवार को यहां एशियाई पैरा खेलों की पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ी एक रजत और एक कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। मोनु घंगास ने पुरुष चक्का फेंक एफ 11 वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि मोहम्मद यासिर ने पुरुष गोला फेंक एफ 46 वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

हरविंदर ने डब्ल्यू 2/ एसटी वर्ग के फाइनल में चीन के झाओ लिश्यु को 6-0 से हराकर खिताब अपने नाम करते हुए भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या को सात तक पहुंचाया।

डब्ल्यू 2 वर्ग में ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो पक्षाघात या घुटने के नीचे दोनों पैर कटे होने के कारण खड़े नहीं हो पाते और उन्हें व्हीलचेयर की जरूरत पड़ती है। एसटी वर्ग के तीरंदाज में सीमित दिव्यांगता होती है और वे व्हीलचेयर के बिना भी निशाना लगा सकते हैं।

ट्रैक एवं फील्ड में मोनु ने अपने तीसरे प्रयास में 35 . 89 मीटर की दूरी तक चक्का फेंककर रजत पदक हासिल किया। ईरान के ओलाद माहदी ने 42 . 37 मीटर के नए रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

गोला फेंक में यासिर ने 14 . 22 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक जीता। चीन के वेई एनलोंग (15 .67 मीटर) ने खेलों के नए रिकार्ड के साथ स्वर्ण जबकि कजाखस्तान के मानसुरबायेव राविल (14 .66 मीटर) ने रजत पदक जीता।

टॅग्स :एशियन पैरा गेम्सगोल्ड मेडल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारतआईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिपः रविंदर सिंह ने 569 अंक के साथ गोल्ड पर साधा निशाना, किम चेयोंगयोंग और एंटोन अरिस्तारखोव को हराया

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

कारोबारGold Rate Today: 606 रुपये की कमी, 1,07,122 रुपये प्रति 10 ग्राम, जानिए चांदी का हाल

भारतफ्रांस पर 235-233 से रोमांचक जीत, विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक, भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!