लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: विमेंस स्क्वैश टीम ने जीता सिल्वर मेडल, फाइनल में हांगकांग से मिली हार

By भाषा | Updated: September 1, 2018 16:13 IST

चार साल पहले इंचियोन में हुए एशियन गेम्स में भी भारतीय महिला टीम ने सिल्वर जीता था।

Open in App

जकार्ता, 1 सितंबर: भारत की महिला स्क्वैश टीम ने इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है। भारतीय टीम को फाइनल में हांगकांग से 0-2 से हार मिली। भारत की ओर से जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल कार्तिक, सुनयना कुरुविला और तन्वी खन्ना चुनौती पेश कर रही थीं। 

सुनन्या कुरुविला और भारत की नंबर एक जोशना चिनप्पा को अपने एकल मैच में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में मलेशिया को हराया था। चार साल पहले इंचियोन में हुए एशियन गेम्स में भी भारतीय महिला टीम ने सिल्वर जीता था। 

भारतीय स्क्वैश दल ने इस तरह से 18वें एशियाई खेलों में पांच पदक जीते जिनमें महिला टीम के रजत के अलावा पुरूष टीम का कांस्य तथा व्यक्तिगत स्पर्धाओं के तीन कांस्य पदक शामिल हैं। 

पहला एकल मैच दोनों टीमों की सबसे कमजोर खिलाड़ियों के बीच था। इसमें विश्व की 88वें नंबर की कुरूविला को 51वें नंबर की ताइजी लोक हो से 8-11, 6-11, 12-10, 3-11 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद चिनप्पा पर भारत का दारोमदार था लेकिन वह एनी से एकतरफा मुकाबले में 3-11, 9-11, 5-11 से हार गयी। 

इससे पहले पुरुष टीम को शनिवार को सेमीफाइनल में मलेशिया से हारकर ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा था। मलेशिया ने पुरुष टीम को 2-0 से हराया था।

टॅग्स :एशियन गेम्सदीपिका पल्लीकल
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

क्रिकेट2026 ऐची-नागोया एशियाई खेलः जापान में लगेंगे चौके और छक्के, 19 सितंबर-चार अक्टूबर तक एशियाई खेल महाकुंभ

भारतIndia vs Pakistan, Asian Champions Trophy 2024: 4 मैच, 19 गोल और 4 जीत, शीर्ष पर टीम इंडिया, अब पाकिस्तान को धोने की बारी!, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

अन्य खेल4 March History: 1951 में भारत ने किया कारनामा, पहले एशियाई खेलों के आयोजन, 15 स्वर्ण पदकों के साथ 51 पदक पर किया कब्जा

अन्य खेलWomen’s Asian Champions Trophy Title: भारत ने फाइनल में जापान को 4-0 से रौंदकर 2016 के बाद दूसरा खिताब जीता, 8000 फैंस के सामने शानदार प्रदर्शन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!