एशियाई खेलों की गोल्ड मेडल विजेता पिंकी प्रमाणिक बीजेपी में शामिल

By भाषा | Published: September 11, 2020 11:44 AM2020-09-11T11:44:24+5:302020-09-11T11:44:24+5:30

Pinki Pramanik: एशियन गेम्स की गोल्ड मेडल विजेता पिंकी प्रमाणिक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गई हैं, इससे पहले ज्योतिर्मयी सिकदर भी भाजपा से जुड़ी थीं

Asian Games gold medalist Pinki Pramanik joins BJP | एशियाई खेलों की गोल्ड मेडल विजेता पिंकी प्रमाणिक बीजेपी में शामिल

एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट पिंकी प्रमाणिक बीजेपी में हुईं शामिल (Twitter)

Highlightsएशियन गेम्स की गोल्ड मेडल विजेता पिंकी प्रमाणिक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं2012 में पिंकी की एक महिला दोस्त ने उनके ऊपर रेप का आरोप लगाया था

कोलकाता: एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पिंकी प्रमाणिक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने यह जानकारी दी।

घोष ने कहा, ‘‘पिंकी आज से भाजपा परिवार का हिस्सा हैं।’’ पिंकी 2006 में एशियाई खेलों में स्वर्ण और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली चार गुणा 400 मीटर रिले टीम की सदस्य थीं।

2012 में पिंकी प्रमाणिक पर लगा था रेप का आरोप

वह 2012 में लैंगिक विवादों के घेरे में आ गई थीं जब उनकी एक महिला दोस्त ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया। उन्हें खुद को लड़की साबित करने के लिये जांच से गुजरना पड़ा।

उन्हें 2014 में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बेकसूर बताया जिसके बाद से वह पूर्वी रेलवे में काम कर रही हैं। 

14वीं लोकसभा में सीपीआई-एम का प्रतिनिधित्व करने वाले अर्जुन अवार्डी ज्योतिर्मयी सिकदर इस साल की शुरुआत में बीजेपी में शामिल हुई थीं।

Web Title: Asian Games gold medalist Pinki Pramanik joins BJP

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे