लाइव न्यूज़ :

Asian Games: भारत ने पुरूषों की केनोए युगल 1000 मीटर में कांस्य जीत रचा इतिहास, 1994 के बाद इस खेल में पहला पदक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2023 12:03 IST

उजबेकिस्तान के शोखमुरोद खोलमुरादोव और नूरिस्लोम तुखतासिन ने स्वर्ण पदक जीता जबकि कजाखस्तान के तिमोफे येमेलयानोव और सर्जेइ येमेलियानोव को रजत पदक मिला।

Open in App
ठळक मुद्देएशियाई खेलों के इतिहास में केनोए में भारत का यह दूसरा ही पदक है।भारत के सिजि सदानंदन और जॉनी रोमेल ने इससे पहले 1994 में हिरोशिमा खेलों में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

हांगझोउः अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सालाम ने एशियाई खेलों में मंगलवार को पुरूषों की केनोए 1000 मीटर युगल स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता जो 1994 के बाद इस खेल में भारत का पहला पदक है । भारतीय जोड़ी ने 3 : 53 . 329 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। खेल मंत्री अनुराग ठागुर ने भारतीय जोड़ी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

गौरतलब है कि एशियाई खेलों के इतिहास में केनोए में भारत का यह दूसरा ही पदक है। भारत के सिजि सदानंदन और जॉनी रोमेल ने इससे पहले 1994 में हिरोशिमा खेलों में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उजबेकिस्तान के शोखमुरोद खोलमुरादोव और नूरिस्लोम तुखतासिन ने स्वर्ण पदक जीता जबकि कजाखस्तान के तिमोफे येमेलयानोव और सर्जेइ येमेलियानोव को रजत पदक मिला।

मणिपुर के बिष्णुपुर के रहने वाले 24 वर्ष के सुनील दूसरी बार एशियाई खेलों में उतरे हैं। वहीं 16 वर्ष के अर्जुन उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले हैं लेकिन अब उत्तराखंड के रूड़की में रहते हैं । सुनील ने कहा ,‘‘ हम पिछली बार भी इस स्पर्धा में पदक जीत सकते थे लेकिन प्रतिस्पर्धा के दिन मेरे जोड़ीदार के बीमार हो जाने से यह नहीं हो सका।’’

अर्जुन ने कहा ,‘‘ अपने पहले एशियाई खेलों में पदक जीतना सपना सच होने जैसा है। मेरी मां बहुत खुश होगी।’’ दोनों भोपाल में मुख्य कोच पीजूष बारोइ के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं ।

टॅग्स :एशियन गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

क्रिकेट2026 ऐची-नागोया एशियाई खेलः जापान में लगेंगे चौके और छक्के, 19 सितंबर-चार अक्टूबर तक एशियाई खेल महाकुंभ

भारतIndia vs Pakistan, Asian Champions Trophy 2024: 4 मैच, 19 गोल और 4 जीत, शीर्ष पर टीम इंडिया, अब पाकिस्तान को धोने की बारी!, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

अन्य खेल4 March History: 1951 में भारत ने किया कारनामा, पहले एशियाई खेलों के आयोजन, 15 स्वर्ण पदकों के साथ 51 पदक पर किया कब्जा

अन्य खेलWomen’s Asian Champions Trophy Title: भारत ने फाइनल में जापान को 4-0 से रौंदकर 2016 के बाद दूसरा खिताब जीता, 8000 फैंस के सामने शानदार प्रदर्शन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!