लाइव न्यूज़ :

Asian Games: गोल्ड के करीब पहुंचे भारतीय बॉक्सर अमित पंघल, विकास कृष्ण ने रचा इतिहास

By सुमित राय | Updated: August 31, 2018 19:19 IST

18वें एशियन गेम्स में भारतीय बॉक्सर अमित पंघल ने 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Open in App

जकार्ता, 31 अगस्त। इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय बॉक्सर अमित पंघल ने 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसी के साथ अमित ने सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है और गोल्ड से एक जीत दूर हैं।

विकास कृष्ण ने बॉक्सिंग में रचा इतिहास

वहीं अन्य मुक्केबाज विकास कृष्ण चोटिल होने के कारण 75 किलोग्राम मिडलवेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में हिस्सा नहीं ले पाए। सेमीफाइनल से बाहर होने के कारण विकास को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया।

फाइनल में अमित का सामना उज्बेकिस्तान से

कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले अमित पंघल ने सेमीफाइनल में फिलीपींस के पालम कार्लो को 3-2 से मात देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में अमित का सामना उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुसामातोव से होगा।

सेमीफाइनल में आसान नहीं रही अमित की फाइट

सेमीफाइनल में अमित के लिए जीत आसान नहीं रही। उन्हें शुरू से काफी कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में अमित का डिफेंस काम आया जिसके दम पर वह ज्यादा अंक बटोरने में सफल रहे। कार्लो पहले सेकेंड से ही बेहद आक्रामक थे और अमित पर मुक्के बरसा रहे थे। शुरुआत में अमित कमजोर पड़े, लेकिन वक्त रहते उन्होंने अपने गार्ड को संभाला और बेहतरीन रक्षात्मक खेल दिखाया। इसके साथ ही उन्होंने कुछ अच्छे जैब मारने में भी सफलता हासिल की।

सेमीफाइनल नहीं खेल पाए विकास

मेडल पक्का करने के बाद इतिहास रचने वाले विकास को शुक्रवार को कजाकिस्तान के अबिलखान अमानकुल के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलना था, लेकिन बाईं आंख की पलक में चोट लगने के कारण वह इस मैच को नहीं खेल पाएंगे और ऐसे में उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। विकास को 29 अगस्त को क्वार्टर फाइनल में चीन के तोहेता तांग्लातियान के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान आंख में चोट लगी थी।

टॅग्स :एशियन गेम्समुक्केबाजीगोल्ड मेडल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतआईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिपः रविंदर सिंह ने 569 अंक के साथ गोल्ड पर साधा निशाना, किम चेयोंगयोंग और एंटोन अरिस्तारखोव को हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!