लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम का कमाल, जीता गोल्ड मेडल

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 28, 2023 09:33 IST

भारत की पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने गुरुवार को यहां एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता जबकि देश के दो निशानेबाज व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। सरबजोत सिह, अर्जुन सिंह चीमा और शिव नरवाल ने बेहद करीबी मुकाबले में चीन की टीम को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया और भारत को निशानेबाजी में चौथा स्वर्ण पदक दिलाया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय निशानेबाज मौजूदा खेलों में अब तक चार स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक जीत चुके हैं।भारतीय तिकड़ी ने क्वालीफिकेशन में कुल 1734 अंक जुटाए जो चीन की टीम से एक अधिक है।चीन को रजत जबकि वियतनाम (1730) को कांस्य पदक मिला।

हांगझोउ: निशानेबाजी स्पर्धाओं में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। सरबजोत सिंह, शिव नरवाल और अर्जुन सिंह चीमा ने गुरुवार को हांगझोउ एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम में भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम रजत पदक धारक चीन से एक अंक आगे रही। मौजूदा एशियाई खेलों में यह निशानेबाजी में चौथा और कुल मिलाकर छठा स्वर्ण पदक है।

मैच में सरबजोत सिंह ने वापसी करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल के लिए पांचवें स्थान पर क्वालीफाई किया। अर्जुन सिंह चीमा ने 8वें स्थान पर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। शिवा नरवाल 14वें स्थान पर रहकर व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहे, लेकिन भारतीय टीम का संयुक्त स्कोर स्वर्ण के लिए चीन को एक अंक से मात देने के लिए पर्याप्त था।

1734 अंकों के साथ भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता, चीन 1733 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और वियतनाम ने 1730 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया। निशानेबाजी में भारत के अब चार स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य के साथ 13 पदक हो गए हैं। इससे पहले भारत की सिफ्त कौर समरा ने बुधवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी व्यक्तिगत फाइनल में स्वर्ण पदक जीता था।

मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की भारतीय निशानेबाजी तिकड़ी ने निशानेबाजी में देश का दबदबा कायम रखते हुए बुधवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले टीम इंडिया की शूटिंग तिकड़ी, दिव्यांश पंवार, रुद्रंक्ष पाटिल और ऐश्वर्या तोमर ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में शूटिंग में पहला स्वर्ण पदक जीता।

टॅग्स :एशियन गेम्सभारतचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!