लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023 Overall medals tally: एशियाई खेल में अभी तक 80 पदक पर कब्जा, 18 स्वर्ण के साथ चौथे स्थान पर भारत, बैंस, सेबल, जेना और महिलाओं की 4x400 मीटर रिले ने रजत पदक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 4, 2023 18:47 IST

Asian Games 2023 Overall medals tally: भारत के नीरज चोपड़ा ने एशियाई खेलों की भालाफेंक स्पर्धा में स्वर्ण और किशोर जेना ने रजत पदक जीता है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। एशियाई खेलों में बुधवार को महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता।एशियाई खेलों में पुरुषों की 5000 मीटर में रजत पदक जीता।

Asian Games 2023 Overall medals tally: भाला फेंक में नीरज चोपड़ा और 4x400 मीटर रिले टीम में पुरुष चौकड़ी ने एशियाई खेल 2023 में स्वर्ण पदक जीत लिया है। अभी तक 80 पदक जीत लिया है, जिसमें 18 स्वर्ण, 30 रजत और 32 कांस्य पदक हैं। ओजस प्रवीण देवतले और ज्योति सुरेखा वेन्नम की जोड़ी ने भारत को 16वां स्वर्ण पदक दिलाया था।

भारतीय पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत के नीरज चोपड़ा ने एशियाई खेलों की भालाफेंक स्पर्धा में स्वर्ण और किशोर जेना ने रजत पदक जीता है। भारत की हरमिलन बैंस ने अपनी मां के प्रदर्शन को 21 साल बाद दोहराते हुए एशियाई खेलों में बुधवार को महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता।

पहलवान सुनील कुमार ने 87 किग्रा ग्रीको-रोमन स्पर्धा में कांस्य पदक मैच में किर्गिस्तान के अताबेक अज़ेसबेकोव को 2-1 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया। भारत के लंबी दूरी के धावक अविनाश साबले ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को यहां एशियाई खेलों में पुरुषों की 5000 मीटर में रजत पदक जीता।

भारत के 29 वर्षीय खिलाड़ी ने 13 मिनट 21.09 सेकंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। बहरीन के बिरहानु यमाताव बालेव ने 13:17:40 के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनके हमवतन दावित फिकादु अदमासु ने 13:25:63 का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया।

भारत के एक अन्य खिलाड़ी गुलवीर सिंह ने 13:29:93 का समय लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन वह आखिर में चौथे स्थान पर रहे । साबले का यह इन खेलों में दूसरा पदक है। उन्होंने पिछले सप्ताह 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक जीता था।

भारतीय पुरुष टीम ने चीन को 2 . 1 से हराकर एशियाई खेलों की ब्रिज स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया जिससे कम से कम रजत पदक पक्का हो गया। भारतीय पुरुष टीम ने जकार्ता में कांस्य पदक जीता था। अब फाइनल में उसका सामना शुक्रवार को हांगकांग से होगा। सेमीफाइनल में भारत ने 155 . 60 अंक बनाये जबकि मेजबान को 135 अंक मिले।

दूसरे सेमीफाइनल में हांगकांग ने जापान को 153 . 118 से मात दी। भारतीयों ने पहला सत्र 16 . 36 से गंवा दिया था लेकिन दूसरे में वापसी करते हुए 37 . 24 से बराबरी की। तीसरे और आखिरी सत्र में भारतीय टीम ने 35 . 25 से जीत हासिल की । भारतीय महिला और मिश्रित टीमें सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी।

टॅग्स :एशियन गेम्सनीरज चोपड़ाएथलेटिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWorld Championships: नीरज चोपड़ा 8वें स्थान पर रहे, 7 साल में पहली बार पदक से चूके

भारतIndia-Pakistan no-handshake row: क्या नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम एशिया कप विवाद से रहेंगे अछूते?

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

विश्वसिलेसिया डायमंड लीगः 365 दिन बाद आमने-सामने होंगे नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम, 16 अगस्त को मुकाबला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!