लाइव न्यूज़ :

Asian Games: रंगारंग कार्यक्रम के साथ 18वें एशियन गेम्स का समापन, रानी रामपाल बनीं भारतीय दल की ध्वजवाहक

By विनीत कुमार | Updated: September 2, 2018 20:04 IST

यह एशियन गेम्स भारत के लिहाज से काफी सफल रहा। भारत ने इन खेलों में 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज समेत कुल 69 मेडल अपने नाम किये।

Open in App

जकार्ता, 2 सितंबर: इंडोनेशिया में पिछले 15 दिनों से जारी खेलों के महासमर 18वें एशियन गेम्स का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ रविवार को हो गया। इस समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रमपाल बनीं। उन्होंने अपने हाथ में तिरंगा लेकर भारतीय दल का नेतृत्व किया।

एशिया के कई देशों से आये एथलीटों के मार्च के बाद एशियाई खेलों का फ्लैग चीन के  ह्वांगझू शहर को सौंप दिया गया। इसी के साथ 18वें एशियन गेम्स के समापन की घोषणा हो गई। यह पहली बार था जब दो शहरों में एक साथ एशियाई खेलों का आयोजन किया गया। अगला एशियन गेम्स 2022 में चीन के ह्वांगझू शहर में होगा। चीन तीसरी बार एशियन गेम्स की मेजबानी करेगा।

समापन समारोह में कई कलाकारों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी। इसमें बॉलीवुड गानों का तड़का भी लगा जब सिद्धार्थ सलाठिया ने इंडोनेशिया की सिंगर डेनाडा के साथ परफॉर्मेंस देते हुए दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस जोड़ी ने 'कुछ कुछ होता है', 'कोई मिल गया' और 'जय हो' जैसे लोकप्रिय गाने गाये। इसके अलावा कोरिया और इंडोनेशिया के स्थानीय कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति दी।

गौरतलब है कि यह एशियन गेम्स भारत के लिहाज से काफी सफल रहा। भारत ने इन खेलों में 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज समेत कुल 69 मेडल अपने नाम किये। भारत पदक तालिका में 8वें स्थान पर जबकि चीन शीर्ष पर रहा। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 में ग्वांग्झू खेलों में था जब उसने 14 स्वर्ण सहित 65 पदक जीते थे।

Asian Games Closing Ceremony Live 

- रंगारंग कार्यक्रम के साथ खत्म हुआ 18वें एशियन गेम्स का समापन समारोह।

- एशिया के कई देशों से आये कलाकारों का प्रदर्शन जारी। कोरिया के मशहूर पॉप ग्रुप iKON ने दी प्रस्तुति।

- बॉलीवुड गाने पर झूम रहे हैं इंडोनेशिया में दर्शक। 'कुछ कुछ होता है', 'कोई मिल गया' और 'जय हो' जैसे गाने पर थिरका जकार्ता। सिद्धार्थ सलाठिया और इंडोनेशिया की सिंगर डेनाडा की परफॉर्मेंस 

- ऐसा होगा अगले एशियन गेम्स का लोगो...

- अगला एशियन गेम्स साल-2022 में चीन के ह्वांगझू में होगा। एशियन गेम्स का फ्लैग चीनी प्रतिनिधि को दिया गया। इससे पहले चीनी शहर ग्वांगझू 2010 में एशियाई खेलों की मेजबानी कर चुका है

- ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के प्रेसिडेंट अहमद अल-फहद अल-अहमद अल-सबाह ने जकार्ता और पालेमबांग में शानदार खेलों के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

- इस समय इंडोनेशिया के उप-राष्ट्रपति मोहम्मद जुसुफ काला संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने भी लोगों को संबोधित किया।

- एशियन गेम्स को सफल बनाने में बड़ी भूमिका वॉलेनटियर्स की भी रही।

- जकार्ता में फिलहाल बारिश हो रही है, लेकिन इसके कारण दर्शकों के जोश में कोई कमी नहीं है।

- फ्लैग मार्च के दौरान भारत के तिरंगे की वाहक महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल रहीं

- एशिया के तमाम देशों से इन खेलों में हिस्सा लेने वाले एथलीटों का मार्च शुरू। मेजबान इंडोनेशिया के एथलीट स्टेडियम में...

- समापन समारोह से पहले कुछ ऐसा था स्टेडियम का नजारा...

- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय एथलीटों की कामयाबी पर दी बधाई।

- क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत इंडोनेशिया के राष्ट्रगान से शुरू हुई।

टॅग्स :एशियन गेम्सरानी रामपाल
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

क्रिकेट2026 ऐची-नागोया एशियाई खेलः जापान में लगेंगे चौके और छक्के, 19 सितंबर-चार अक्टूबर तक एशियाई खेल महाकुंभ

अन्य खेलभारतीय महिला हॉकी की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने लिया संन्यास, 16 साल के लंबे करियर को कहा अलविदा

भारतRani Rampal retires: 16 साल करियर, 254 मैच और 205 गोल?, हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने संन्यास की घोषणा

भारतIndia vs Pakistan, Asian Champions Trophy 2024: 4 मैच, 19 गोल और 4 जीत, शीर्ष पर टीम इंडिया, अब पाकिस्तान को धोने की बारी!, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!