लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: बॉक्सिंग और ब्रिज से आए गोल्ड मेडल, अमित ने बॉक्सिंग फाइनल में ओलंपिक चैम्पियन को दी मात

By विनीत कुमार | Updated: September 1, 2018 12:57 IST

गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले अमित का ये पहला एशियन गेम्स है।

Open in App

जकार्ता, 1 सितंबर: इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स के बॉक्सिंग के 49 किलोग्राम फाइनल में अमित पंघल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में 14वां गोल्ड डाल दिया। अमित पंघल ने फाइनल में ओलंपिक चैम्पियन उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुसामातोव को 3-2 से हराया। वहीं, दूसरी ओर एशियन गेम्स में पहली बार शामिल किये गये ब्रिज से भी भारत की झोली में 14वें दिन एक गोल्ड मेडल आया है।

ब्रिज के मेंस पेयर इवेंट में प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार ने 384.00 हासिल करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। इन दो गोल्ड के साथ ही भारत के कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 15 हो गई है।

बहरहाल, इस एशियन गेम्स में मुक्केबाजी से भारत का ये पहला गोल्ड मेडल है। इससे पहले शुक्रवार को विकास कृष्ण चोटिल होने के कारण 75 किलोग्राम मिडलवेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में नहीं खेल पाये थे और उन्हें आखिरकार ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा था। इसी साल गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले अमित का ये पहला एशियन गेम्स है। अमित सेमीफाइनल में कड़े मुकाबले में फिलीपींस के पालम कार्लो को 3-2 से मात देकर फाइनल खिताबी मुकाबले के लिए अपनी दावेदारी पक्की की थी।

पिछले साल नेशनल चैम्पियनशिप में डेब्यू करने वाले अमित 2017 में एशियन अमेच्योर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज जीतने में कामयाब रहे थे। इसके बाद अमित एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पिनशिप के लिए क्वॉलिफाई करने में कामयाब रहे जहां उन्हें क्वॉर्टर फाइनल में हसनबॉय दुसामातोव से ही हार का सामना करना पड़ा था।

टॅग्स :एशियन गेम्समुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!