लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाजी: टोक्‍यो ओल‍िंप‍िक के ल‍िए अमित पंघाल ने किया क्‍वाल‍िफाई, साक्षी चौधरी ने किया निराश

By भाषा | Updated: March 9, 2020 17:32 IST

मौजूदा एशियाई और एशियाई चैम्पियनशिप स्वर्ण पदकधारी ने पलाम को 4-1 से शिकस्त दी और सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।

Open in App

विश्व रजत पदकधारी और शीर्ष वरीय अमित पंघाल (52 किग्रा) ने सोमवार को एशियाई मुक्केबाजी क्वालीफायर के क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के कार्लो पालाम को हराकर टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया। शीर्ष वरीय भारतीय मुक्केबाज का यह पहला ओलंपिक होगा।

मौजूदा एशियाई और एशियाई चैम्पियनशिप स्वर्ण पदकधारी ने पलाम को 4-1 से शिकस्त दी और सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। पंघाल 2018 एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में और 2019 विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पलाम को हरा चुके हैं। हालांकि पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन साक्षी चौधरी (57 किग्रा) ओलंपिक कोटा हासिल करने में असफल रहीं। उन्हें क्वार्टर फाइनल में कोरिया की इम आएजी से हार का सामना करना पड़ा।

उन्नीस साल की साक्षी पूर्व विश्व युवा चैम्पियन से 0-5 से हार गईं। इस टूर्नामेंट में 57 किग्रा महिला वर्ग में केवल सेमीफाइनल में पहुंचने वाली मुक्केबाज ही ओलंपिक स्थान हासिल करेगी। अब साक्षी को ओलंपिक में क्वालीफाई करने का अगला मौका मई में विश्व क्वालीफायर में मिलेगा, बशर्ते उन्हें इसके लिये चुना जाये।

टॅग्स :अमित पंघालबॉक्सरमुक्केबाजीइंडियाटोक्यो ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!