लाइव न्यूज़ :

Asia Cup 2022: दक्षिण कोरिया के खिलाफ 4-4 से ड्रॉ, खिताबी दौड़ से बाहर गत चैंपियन टीम इंडिया, फाइनल में मलेशिया के सामने कोरिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2022 19:50 IST

Asia Cup 2022: मलेशिया ने जापान को 5-0 से शिकस्त दी जिसके बाद गत चैम्पियन भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच को जीतना जरूरी था।

Open in App
ठळक मुद्देबीरेंद्र लाकड़ा की अगुवाई वाली भारतीय टीम गोल अंतर के आधार पर तीसरे स्थान पर रही।कोरिया अब फाइनल में बुधवार को मलेशिया से भिड़ेगा।भारतीय टीम तीसरे और चौथे स्थान के मैच में जापान का सामना करेगी। 

Asia Cup 2022: भारतीय की युवा हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ सुपर चार के मैच में प्रभावशाली और तेज गति वाली हॉकी खेली लेकिन मैच के 4-4 से ड्रॉ होने के कारण टीम मंगलवार को यहां खिताबी दौड़ से बाहर हो गयी।

दिन के शुरुआती मैच में मलेशिया ने जापान को 5-0 से शिकस्त दी जिसके बाद गत चैम्पियन भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच को जीतना जरूरी था। सुपर चार चरण में भारत, मलेशिया और कोरिया तीनों टीमों का अभियान पांच-पांच अंक पर समाप्त हुए लेकिन बीरेंद्र लाकड़ा की अगुवाई वाली भारतीय टीम गोल अंतर के आधार पर तीसरे स्थान पर रही।

भारत के लिए नीलम संजीप जेस (नौवें मिनट), दिपसन टिर्की (21वें मिनट), महेश शेषे गौड़ा (22वें मिनट) और शक्तिवेल मरीस्वरन (37वें मिनट) ने गोल किए जबकि कोरिया की ओर से जैंग जोंगह्युन (13वें मिनट), जी वू चियोन (18वें मिनट), किम जुंगहू (28वें मिनट) और जुंग मांजेइ (44वें मिनट) ने गोल दागे। कोरिया अब फाइनल में बुधवार को मलेशिया से भिड़ेगा, जबकि भारतीय टीम तीसरे और चौथे स्थान के मैच में जापान का सामना करेगी। 

टॅग्स :हॉकी इंडियाजापानदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम