लाइव न्यूज़ :

जब तक पंत अपना काम कर रहे है, टीम प्रबंधन को उनके तरीके से कोई परेशानी नहीं: रोहित

By भाषा | Updated: March 5, 2021 19:29 IST

Open in App

अहमदाबाद, पांच मार्च अनुभवी भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा ने कहा कि ऋषभ पंत की आक्रामक बल्लेबाजी शैली से टीम टीम प्रबंधन को तब तक कोई परेशानी नहीं है जब तक वह अपना ‘काम’ ठीक तरीके से कर रहे हैं।

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के बाद शुक्रवार को कहा कि इस तरह से बल्लेबाजी करते हुए पंत जब असफल हो तो लोगों को उनकी आलोचना करने में कमी करनी चाहिए।

कुछ समय पहले तक गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलने के लिये आलोचना का सामना करने वाले पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन 118 गेंद में 101 रन की पारी खेल कर मैच पर भारत का दबदबा कायम कर दिया।

रोहित ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ पंत की बल्लेबाजी की अपनी अलग शैली है। जाहिर है उन्हें बताया जाता है कि पारी को कैसे आगे बढ़ना है। वह अपने ही अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। यह हमारे नजरिये से अच्छा है क्योंकि यह टीम के लिए काम कर रहा है।’’

रोहित ने कहा, ‘‘ आपको टीम में हर तरह के खिलाड़ियों का मिश्रण चाहिये होता है। कुछ ऐसे खिलाड़ी जो गेंद का सम्मान करें, आपको कुछ ऐसे खिलाड़ी भी चाहिये जो जोखिम उठाये और जब तक यह टीम के लिए काम करता है तब प्रबंधन को इससे कोई शिकायत नहीं।’’

सीमित ओवर के इस उपकप्तान ने इस तरह की पारी के दौरान असफलता के बाद पंत को निशाना बनाने से बचने की सलाह दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा भी समय होगा जब बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वह आउट होंगे और मैं नहीं चाहता कि इससे कोई निराश हो। वह ऐसे खिलाड़ी है जो ऐसी पारी खेलते है जिससे टीम एक घंटे के अंदर मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकल जाती है।’’

रोहित ने कहा कि महेन्द्र सिंह धोनी के भरोसे के कारण वह सलामी बल्लेबाज बने और अब खेल के पारंपरिक प्रारूप में इसका लुत्फ उठा रहे है।

उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन का समर्थन रहा तो पंत भी खुल कर खेल सकते हैं।

रोहित ने कहा, ‘‘ पंत जैसे खिलाड़ी को अपने कौशल का समर्थन करना चाहिए और प्रबंधन उनकी क्षमता के बारे में जानता है। उन्हें ऐसे खेलने की छूट दी गयी है जो मेरे नजरिये से बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि मैं पूरी तरह से एक बल्लेबाज के दृष्टिकोण को समझता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ एक खिलाड़ी के रूप में यह जरूरी है कि कप्तान और कोच का समर्थन आपको मिले। पंत के साथ अभी ऐसा ही है। उससे आपको ऐसी पारियां देखने को मिलेंगी लेकिन मैं नहीं चाहता कि खराब शॉट लगाकर आउट होने पर उसकी आलोचना की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!