लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख ने स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे पर दीपक को बधाई दी

By भाषा | Updated: February 27, 2021 18:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 फरवरी सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवाने ने बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे 72वें स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल्स में प्रवेश करने पर नायब सूबेदार दीपक कुमार को शनिवार को बधाई दी।.

एशियाई रजत पदक विजेता दीपक कुमार (52 किग्रा) ने शुक्रवार को ओलंपिक और विश्व चैम्पियन शखोबिदिन जोइरोव को हराकर फाइनल में जगह पक्की की।

दीपक ने अपने करियर की सबसे यादगार जीत दर्ज की और अपने से कहीं मजबूत जोइरोव को 4-1 से शिकस्त दी जिन्होंने भारत के अमित पंघाल को हराकर 2019 विश्व चैम्पियनशिप खिताब अपने नाम किया था।

सेना की ओर से किये गये ट्वीट के मुताबिक, ‘‘ सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने और सभी अधिकारी नायब सूबेदार दीपक को बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे 72वें स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के ओलंपिक चैम्पियन शखोबिदिन जोइरोव को हराकर फाइनल्स में प्रवेश करने पर बधाई देते हैं। भारतीय सेना के नायब सूबेदार ने 2019 के विश्व चैम्पियन को 4-1 से मात दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!