अर्जुन एरिगेसी ने ब्लिट्ज स्पर्धा में एकल बढ़त बनायी

By भाषा | Updated: November 20, 2021 22:41 IST2021-11-20T22:41:26+5:302021-11-20T22:41:26+5:30

Arjun Arigesi takes singles lead in Blitz event | अर्जुन एरिगेसी ने ब्लिट्ज स्पर्धा में एकल बढ़त बनायी

अर्जुन एरिगेसी ने ब्लिट्ज स्पर्धा में एकल बढ़त बनायी

कोलकाता, 20 नवंबर भारतीय युवा शतरंज खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी ने शनिवार को यहां टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग में शानदार जीत के एक दिन बाद ब्लिट्ज स्पर्धा में बढ़त हासिल की।

ब्लिट्ज स्पर्धा के अंतिम दिन वह एकल बढ़त के साथ खेलेंगे।

एरिगेसी ने एक दिन पहले फाइनल दौर में दुनिया के चौथे नंबर के लेवोन अरोनियन की कड़ी चुनौती से निपटकर रैपिड खिताब जीता था।

अब उनके शनिवार को नौंवे राउंड के समापन के बाद 6.5 अंक हैं।

इतने ही राउंड अभी बचे हैं जिसके बाद विजेता का फैसला होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Arjun Arigesi takes singles lead in Blitz event

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे