लाइव न्यूज़ :

Argentina Vs France FIFA World Cup 2022 Final: 12 गोल की बराबरी, विश्व कप में मेसी और पेले एक क्लब में, रिकॉर्ड 26वां मैच, जर्मनी खिलाड़ी से आगे निकले

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 18, 2022 22:11 IST

Argentina Vs France FIFA World Cup 2022 Final: लियोनेल मेसी ने 23वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल किया। 13 मिनट बाद एंजेल डि मारिया ने दूसरा गोल दागा।

Open in App
ठळक मुद्देमेसी के अब विश्व कप में पेले के समान 12 गोल हो गए हैं। विश्व कप में ग्रुप चरण और नॉकआउट चरण के हर मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। मेसी का यह रिकॉर्ड 26वां विश्व कप मैच है और जर्मनी के लोथार मथाउस का रिकॉर्ड तोड़ा।

Argentina Vs France FIFA World Cup 2022 Final: लियोनेल मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना ने गत चैम्पियन फ्रांस के खिलाफ विश्व कप फाइनल में हाफटाइम तक 2 . 0 से बढ़त बना ली। मेसी ने 23वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल किया। इसके 13 मिनट बाद एंजेल डि मारिया ने दूसरा गोल दागा।

मेसी के अब विश्व कप में पेले के समान 12 गोल हो गए हैं। वह एक ही विश्व कप में ग्रुप चरण और नॉकआउट चरण के हर मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। मेसी का यह रिकॉर्ड 26वां विश्व कप मैच है और उन्होंने जर्मनी के लोथार मथाउस का रिकॉर्ड तोड़ा। वह 2006 से अब तक पांच विश्व कप में 11 गोल कर चुके हैं।

फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ीः

अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेस्सी फ्रांस के खिलाफ रविवार को फाइनल मुकाबले में उतरने के साथ ही फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गये है। फटबॉल विश्व कप में 20 से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची।

1. लियोनेल मेसी, अर्जेंटीना (2006-22) - 26 मैच

2. लोथर मथाउस, जर्मनी (1982-98) - 25 मैच

3. मिरोस्लाव क्लोज़, जर्मनी (2002-14) - 24 मैच

4. पाओलो मालदिनी, इटली (1990-2002) - 23 मैच

5. क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पुर्तगाल (2006-22)- 22 मैच

6. उवे सीलर, पश्चिम जर्मनी (1958-70) - 21 मैच

7. व्लादिस्लाव जमुदा, पोलैंड (1974-86)- 21 मैच

8. डिएगो माराडोना, अर्जेंटीना (1982-94)- 21 मैच।

फुटबॉल विश्व कप चैम्पियन को मिलेंगे चार करोड़ 20 लाख डॉलर

विश्व कप चैम्पियन टीम को चार करोड़ 20 लाख रूपये अपने फुटबॉल महासंघ के लिये मिलेंगे । वहीं फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फाइनल में हारने वाली टीम को तीन करोड़ डॉलर दिये जायेंगे । फ्रांस ने 2018 में विश्व कप जीता था तब ईनामी राशि तीन करोड़ 80 लाख डॉलर थी । सारी रकम खिलाड़ियों को नहीं मिलती लेकिन अधिकांश हिस्सा उन्हें मिलता है।

फ्रांस के खेल दैनिक ला एकिप के अनुसार फ्रांस के जीतने पर काइलियान एमबाप्पे जैसे स्टार खिलाड़ी को 586000 डॉलर बोनस मिलेगा । तीसरे स्थान की टीम क्रोएशिया को दो करोड़ 70 लाख डॉलर मिले जबकि चौथे स्थान पर रही मोरक्को को ढाई करोड़ डॉलर दिये गए ।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफीफालियोनेल मेसीArgentinaफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!