लाइव न्यूज़ :

तीरंदाज राकेश कुमार व्यक्तिगत कंपाउंड के क्वार्टर फाइनल में हारे

By भाषा | Updated: August 31, 2021 09:28 IST

Open in App

भारत के राकेश कुमार पैरालंपिक खेलों की तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड के क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को यहां चीन के अल झिनलियांग से एक करीबी मुकाबले में 143-145 से हारकर बाहर हो गये। राकेश पहले सेट में ही 29-30 से पिछड़ गये थे। चीनी तीरंदाज ने भारतीय खिलाड़ी के वापसी के प्रयासों के बावजूद आखिर तक अपनी बढ़त कायम रखी। राकेश ने पहले, तीसरे और पांचवें सेट में 29 का स्कोर बनाया लेकिन दूसरे और चौथे सेट में वह 28 का स्कोर ही बना पाये जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा।इस बीच चीनी खिलाड़ी ने पहले सेट में अच्छी शुरुआत करने के बाद निरंतरता बनाये रखी। इस बीच उन्होंने तीसरे सेट में 28 अंक बनाये थे लेकिन भारतीय तीरंदाज इसका फायदा नहीं उठा पाया। राकेश ने इससे पहले एलिमिनेशन राउंड में स्लोवाकिया के मारियान मारेसाक के खिलाफ पहले दो सेट में पिछड़ने के बाद अच्छी वापसी करके 140-137 से जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी थी।तीरंदाजी में भारत की उम्मीदें अब हरविंदर सिंह और विवेक चिकारा पर टिकी हैं जो पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व में शुक्रवार को अपनी चुनौती पेश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!