लाइव न्यूज़ :

ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा में जगह बनाने वाली तीसरी भारतीय महिला बनी अंकिता

By भाषा | Updated: February 7, 2021 16:16 IST

Open in App

मेलबर्न, सात फरवरी अंकिता रैना को आस्ट्रेलियाई ओपन के महिला युगल के ड्रा में जगह मिली है। इस तरह से वह किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा में जगह बनाने वाली पांचवीं भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी बन गयी है।

वर्ष का पहला ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट सोमवार से शुरू होगा।

अंकिता महिला एकल के मुख्य ड्रा में जगह नहीं बना पायी लेकिन उनके पास पहले दौर के मैच समाप्त होने से पहले तक ‘लकी लूजर’ के तौर पर क्वालीफाई करने का मौका रहेगा। इस 28 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि रोमानिया की मिहेला बुजारनेकु के साथ जोड़ी बनायी है और उन्हें महिला युगल में सीधा प्रवेश मिला है।

निरुपमा मांकड़ (1971), निरुपमा वैद्यनाथन (1998), सानिया मिर्जा और भारतीय अमेरिकी शिखा ओबरॉय (2004) इससे पहले ग्रैडस्लैम के मुख्य ड्रा में जगह बनाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी थी।

छह बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सानिया के बाद अंकिता दूसरी भारतीय हैं जो ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के महिला युगल में भाग लेंगी। निरुपमा ने सबसे पहले 1998 में आस्ट्रेलियाई ओपन में ही एकल के मुख्य ड्रा में जगह बनायी थी जबकि निरुपमा मांकड़ ने 1971 में आनंद अमृतराज के साथ विंबलडन के मिश्रित युगल में भाग लिया था। शिखा ने 2004 के यूएस ओपन के एकल में भाग लिया था और दूसरे दौर में जगह बनायी थी।

अंकिता ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह ग्रैंडस्लैम का मेरा पहला मुख्य ड्रा है इसलिए यह एकल है या युगल मैं इससे खुश हूं। कई वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद मैं यहां तक पहुंची हूं। केवल कड़ी मेहनत ही नहीं बल्कि लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से भी मैं यहां पहुंच पायी हूं। मैं इसे नहीं भूल सकती। ’’

अंकिता ने कहा कि पहले उन्होंने ड्रा में अपना नाम नहीं देखा तो उन्हें काफी निराशा हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस पर विश्वास नहीं हुआ। मुझे ड्रा में अपना नाम नहीं दिखा। अभ्यास के बाद मैंने ड्रा देखा और उत्सुकता में अपना नाम ढूंढा लेकिन मुझे अपना नाम नहीं दिखा। इसके बाद मेरे कोच ने मुझे बताया कि मुझे ड्रा में जगह मिली है। ’’

अंकिता और बायें हाथ से खेलने वाली मिहेला पहले दौर में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पानी वाली आस्ट्रेलियाई जोड़ी ओलिविया गाडेस्की और बेलिंडा वूलकॉक से भिड़ेंगी।

अंकिता ने कहा, ‘‘एक मित्र ने मुझसे कहा कि मिहेला जोड़ीदार ढूंढ रही है। मैंने उससे बात की और वह तैयार हो गयी। मैं इससे पहले उसके साथ नहीं खेली हूं लेकिन मैं बायें हाथ के खिलाड़ी के साथ खेली हूं। इससे यह अच्छा संयोजन बन गया है। मैं इसको लेकर उत्साहित हूं। ’’

इस तरह से साल के पहले ग्रैंडस्लैम में चार भारतीय खेलेंगे।

सुमित नागल पुरुष एकल में जबकि रोहन बोपन्ना और दिविज शरण युगल में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

नागल पहले दौर में लिथवानिया के रिकार्ड्स बेरेनकिस से भिड़ेंगे। बोपन्ना ने जापान के बेन मैकलाचलान के साथ जोड़ी बनायी है और वे पहले दौर में जी सुंग नाम और मिन कियु सोंग कोरियाई जोड़ी का सामना करेंगे।

शरण और स्लोवाकिया के उनके जोड़ीदार इगोर जेलेनी पहले दौर में जर्मनी के यानिक हाफमैन और केविन क्रावित्ज से भिड़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट986 रन, 17 विकेट, 77.2 ओवर, 96 चौके और 58 छक्के?, दिल्ली से लेकर जयपुर तक रनों की बारिश, वैभव सूर्यवंशी और केएल राहुल शतक फीके पड़े?

पूजा पाठPanchang 26 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 26 April 2026: आज मिथुन राशि के लिए व्यापार में धनलाभ के योग, जानें सभी राशियों का भविष्य

क्रिकेटRR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया, सूर्यवंशी के शतक पर भारी ईशान किशन की पारी

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!