लाइव न्यूज़ :

कोरोना राहत कोष के लिये नुमाइशी मैच खेलेंगे आनंद और चार अन्य ग्रैंडमास्टर

By भाषा | Updated: May 11, 2021 12:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद और चार अन्य ग्रैंडमास्टर कोरोना राहत कोष के लिये धन जुटाने की कवायद में गुरूवार को दूसरे शतरंज खिलाड़ियों के साथ आनलाइन शतरंज मैच खेलेंगे ।

चेस डॉट कॉम ब्लिटज धारक या 2000 से कम फिडे रेटिंग वाले खिलाड़ी 150 डॉलर दान देकर आनंद के साथ खेल सकते है जबकि बाकी ग्रैंडमास्टर्स के साथ खेलने के लिये 25 डॉलर देने होंगे ।

दानराशि नुमाइशी मैचों के दौरान भी स्वीकार की जायेगी । मैच शाम साढे सात बजे से चेस डॉट कॉम पर प्रसारित किये जायेंगे ।

वेबसाइट ने कहा कि वह भी दानराशि के समान रकम कोष में देगी ।

मैच में आनंद के अलावा कोनेरू हम्पी, डी हरिका, निहाल सरीन और पी रमेशबाबू भाग लेंगे । इससे एकत्र होने वाली सारी राशि रेडक्रॉस इंडिया और भारतीय शतरंज महासंघ के चेकमेट कोविड अभियान को जायेगी ।

आनंद ने चेस डॉट कॉम पर जारी वीडियो संदेश में कहा ,‘‘ हमें पता है कि भारत कोरोना संकट से जूझ रहा है। इस समय हम सभी किसी ना किसी रूप में प्रभावित हैं । ऐसा कोई भी नहीं है जिस पर इसका असर नहीं हुआ है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम सभी को कोरोना राहत कोष में योगदान देना चाहिये । आप भारत के सर्वश्रेष्ठ ग्रैंडमास्टर्स के साथ खेल सकते हैं और चेस डॉट कॉम पर दान दे सकते हैं । यह शतरंज समुदाय की ओर से छोटा सा योगदान है। उम्मीद है कि आप सभी इसमें बढ चढकर भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!