लाइव न्यूज़ :

अखिल कुमार ने जीती दूसरी प्रोफेशनल फाइट, विपक्षी बॉक्सर को लहूलुहान करते हुए किया नॉकआउट

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: February 11, 2018 12:54 IST

भारत के स्टार बॉक्सर अखिल कुमार ने तंजानिया को मोम्बा को हराकर जीती अपनी दूसरी प्रोफेशनल फाइट

Open in App

भारत के अनुभवी बॉक्सर अखिल कुमार ने प्रोफेशनल बॉक्सिंग में अपराजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। अखिल ने अपनी दूसरी प्रोफशनल बाउट में तंजानिया के सदिकी मोम्बा को टेक्निकल नॉकआउट से मात दी। 

वर्ल्ड बॉक्सिंग काउंसिल (WBC) के सहयोग से नए प्रमोटर होप ऐंड ग्लोरी बॉक्सिंग के तत्वाधान में खेल रहे 35 वर्षीय अखिल ने छह राउंड वाले 63.5 किलो कैटिगरी के पहले राउंड में मोम्बा को मात दी। 

कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडल विजेता रहे अखिल के हमले से मोम्बा का चेहरा लहूलुहान हो गया और मैच जल्द ही खत्म हो गया। अखिल ने जीत के बाद कहा, 'वह (मोम्बा) बहुत ज्यादा झुक रहे थे और शायद इसीलिए अपरकट पर उन्हें इतनी बुरी चोट लगी। ये मैच बहुत जल्द खत्म हो गया, लेकिन जीत तो जीत है।'

छह राउंड वाले बाउट में बीजिंग ओलंपिक के क्वॉर्टर फाइनलिस्ट रहे जीतेंद्र कुमार ने लाइटवेट कैटिगरी (61.3 किलो) में जीत हासिल की। अपने दूसरे प्रोफेशनल बाउट में खेलते हुए जीतेंद्र ने जॉर्जिया के डाटो नानवा को हराते हुए अपना अजेय रहने का रिकॉर्ड कायम रखा।

वहीं WBC टाइटल फाइट के आठवें राउंड में भारत के ब्रिजेश कुमार मीना ने फिलीपींस के डेनिस पाडुआ को हराया।

टॅग्स :अखिल कुमारमुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!