लाइव न्यूज़ :

चेन्नई सिटी एफसी के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में उतरेगा आइजोल एफसी

By भाषा | Updated: February 27, 2021 17:18 IST

Open in App

कल्याणी, 27 फरवरी पूर्व चैंपियन आइजोल एफसी रविवार को यहां चेन्नई सिटी एफसी के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में जीत के साथ आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शीर्ष छह में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी।

मौजूदा पहले चरण के बाद शीर्ष छह में रहने वाली टीमों को एक दूसरे के खिलाफ एक मैच और खेलने को मिलेगा। दोनों चरणों के अंकों को जोड़कर विजेता टीम का फैसला होगा।

चेन्नई सिटी को पिछले मैच में मोहम्मडन स्पोर्टिंग के खिलाफ 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी जिससे टीम नौ मेचों में इतने ही अंक के साथ नौवें स्थान पर है। इस हार से चेन्नई सिटी की टीम शीर्ष छह की दौड़ से बाहर हो गई है।

आईलीग के दूसरे चरण में चेन्नई सिटी की टीम पहले चरण में निचले हाफ में रहने वाली चार अन्य टीमों से भिड़ेगी जिससे निचली लीग में खिसकने की वाली टीम का फैसला होगा।

इंडियन एरोज और सुदेवा दिल्ली एफसी की टीम निचली लीग में नहीं खिसकेंगी और ऐसे में चेन्नई सिटी को आइजोल एफसी के खिलाफ अधिक से अधिक अंक जुटाने की जरूरत है क्योंकि दोनों चरण के अंकों को जोड़कर निचली लीग में खिसकने वाली टीम का फैसला किया जाएगा।

आइजोल को पिछले मैच में रीयल कश्मीर के खिलाफ 1-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी और टीम नौ मैचों में 12 अंक के साथ सातवें स्थान पर है। शीर्ष छह में जगह बनाने के लिए आइजोल को चेन्नई सिटी को हराने के अलावा टीआरएयू या मोहम्मडन स्पोर्टिंग में से किसी एक के नहीं जीतने की दुआ भी करनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!