लाइव न्यूज़ :

एआईसीएफ ने हंपी को खेल रत्न के लिए नामित किया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 15:49 IST

Open in App

चेन्नई, एक जुलाई गत महिला विश्व रेपिड शतरंज चैंपियन कोनेरू हंपी को अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित किया है।

दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी 34 साल की हंपी ने अगले साल होने वाली फिडे महिला कैंडिडेट्स प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है और वह 2020 में आनलाइन शतरंज ओलंपियाड जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं।

हंपी को पहले ही अर्जुन पुरस्कार और पद्म श्री मिल चुका है।

एआईसीएफ के मानद सचिव भरत सिंह चौहान ने बताया कि विदित एस गुजराती, बी अधिबान, एसपी सेतुरमन, एमआर ललित बाबू, भक्ति कुलकर्णी और पदमिनी राउत को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

छब्बीस साल के गुजराती पिछले साल आनलाइन शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान थे।

ग्रैंडमास्टर और जाने माने कोच अभिजीत कुंटे को मेजर ध्यानचंद पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!