लाइव न्यूज़ :

विश्व चैम्पियनशिप: एक नहीं, 4 गोल्ड पर भारत की नजरें, इन बॉक्सर ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

By भाषा | Updated: September 17, 2019 21:50 IST

पंघाल ने पहले विश्व चैम्पियनशिप पदक की ओर कदम बढाते हुए तुर्की के बातूहान सीफ्की को हराया। वहीं कौशिक ने चौथी वरीयता प्राप्त मंगोलिया के चिंजोरिग बातारसुख को मात दी। 

Open in App

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल (52 किलो) समेत चार भारतीय मुक्केबाज मंगलवार को पुरुषों की विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक (63 किलो), पांचवीं वरीयता प्राप्त कविंदर सिंह बिष्ट (57 किलो) और संजीत (91 किलो) ने भी अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया। 

पंघाल ने पहले विश्व चैम्पियनशिप पदक की ओर कदम बढाते हुए तुर्की के बातूहान सीफ्की को हराया। वहीं कौशिक ने चौथी वरीयता प्राप्त मंगोलिया के चिंजोरिग बातारसुख को मात दी। संजीत ने दूसरी वरीयता प्राप्त उजबेकिस्तान के संजार तुर्सुनोव को 3-2 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। तुर्सुनोव ने पिछली विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य और एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। 

बिष्ट ने फिनलैंड के अर्सलान खातीव को 3-2 से मात दी। पंघाल विश्व चैम्पियनशिप में दूसरी बार खेल रहे हैं जबकि कौशिक और संजीत की यह पहली विश्व चैम्पियनशिप है। चारों भारतीय सेना के मुक्केबाज हैं। दूसरी वरीयता प्राप्त पंघाल ने 5-0 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना फिलीपींस के कार्लो पालाम से होगा जो पिछले साल एशियाई खेलों के फाइनल में पंघाल से हार गए थे। 

पालाम ने कोरिया के जो सेहियोंग को हराया। बुल्गारिया में स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट में दो बार स्वर्ण पदक जीत चुके पंघाल 2017 विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हार गए थे। पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन कौशिक का सामना अब ब्राजील के वांडेरसन डि ओलिवियरा से होगा। ओलिवियरा ने जापान के साइसुके नारिमत्सु को मात दी। 

पंघाल ने जीत के बाद कहा, ‘‘यह अच्छा मुकाबला था लेकिन मेरा सामना अनुभवी मुक्केबाज से था। मैं कल के मुकाबले के लिये तैयार हूं। मैं इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित करता हूं जिनका आज 69वां जन्मदिन है।’’ संजीत का सामना अब सातवीं वरीयता प्राप्त इक्वाडोर के जूलियो सेसा कैस्टिलो से टोरेस से होगा जिसने हंगरी के एडम हमोरी को मात दी।

टॅग्स :बॉक्सरमुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!