लाइव न्यूज़ :

ओमिक्रोन के तेजी से फैलने के बावजूद अफ्रीकन कप का आयोजन योजना के अनुसार

By भाषा | Updated: December 23, 2021 19:54 IST

Open in App

याओंडे (कैमरून), 23 दिसंबर (एपी) अफ्रीकन कप के आयोजकों ने जोर दिया कि टूर्नामेंट अगले महीने के शुरू में कैमरून में योजना के अनुसार शुरू होगा जबकि ओमिक्रोन तेजी से बढ़ रहा है जिससे महाद्वीप के इस शीर्ष फुटबॉल टूर्नामेंट के लिये चिंताओं की सूची बढ़ जायेगी।

ऐसी अटकलें भी लगायी जा रही हैं कि पहले ही स्थगित किये गये 2021 ‘अफ्रीकन कप ऑफ नेशन्स’ को कोरोना वायरस महामारी के कारण दूसरी बार स्थगित किया जा सकता है या फिर अफ्रीका से बाहर कराया जा सकता है। लेकिन इन अटकलों के बीच अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ ने बुधवार को एक बयान में कहा कि यह अब भी याओंडे में ओलम्बे स्टेडियम में नौ जनवरी को ही शुरू होगा।

परिसंघ के अध्यक्ष पैट्रिस मोटसेपे ने इस हफ्ते कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह अफ्रीकन कप इतनी अनिश्चितता के बावजूद भी ‘असाधारण टूर्नामेंट’ साबित होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सात जनवरी को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इस अद्भुत टूर्नामेंट को देखने के लिये कैमरून में उपस्थित रहूंगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पूरी दुनिया में चुनौतियों के साथ प्रतियोगितायें हो रही हैं लेकिन हमें थोड़ा सकारात्मक रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!