लाइव न्यूज़ :

एएफसी प्रमुख शेख सलमान ने भारत के पूर्व फुटबॉलर फ्रेंको के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: May 11, 2021 12:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के अध्यक्ष शेख सलमान अल खलीफा ने भारत के 1962 एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता फुटबॉल टीम के सदस्य फोर्टुनाटो फ्रेंको के निधन पर शोक व्यक्त किया है ।

फ्रेंको का सोमवार को गोवा में निधन हो गया था । वह 84 वर्ष के थे ।

भारत के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डरों में शुमार फ्रेंको 1960 से 1964 के बीच भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम दौर का हिस्सा थे ।

शेख सलमान ने एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल को लिखे पत्र में कहा ,‘‘ एएफसी और एशियाई फुटबॉल परिवार की ओर से मैं फोर्टुनाटो फ्रेंको के निधन पर शोक और संवेदना व्यक्त करता हूं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वह महान खिलाड़ियों में से एक थे । उन्होंने भारतीय फुटबॉल में अपार योगदान दिया और आज की पीढी के खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिये प्रेरणास्रोत रहे । भारतीय और एशियाई फुटबॉल के लिये उनके जुनून और प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जायेगा ।’’

फ्रेंको 1960 रोम ओलंपिक की भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन एक भी मैच नहीं खेल सके ।वह 1962 जकार्ता में एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता टीम का अभिन्न अंग थे ।

भारत के लिये 26 मैच खेलने वाले फ्रेंको 1964 और 1965 के मरडेका कप में रजत और कांस्य पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!