लाइव न्यूज़ :

फिटनेस स्तर सुधारने का पहला लक्ष्य हासिल कर लिया : महिला हॉकी कोच मारिन

By भाषा | Updated: December 12, 2020 14:06 IST

Open in App

बेंगलुरू, 12 दिसंबर भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने शनिवार को कहा कि टीम ने खिलाड़ियों का फिटनेस स्तर बेहतर करने का प्राथमिक लक्ष्य हासिल कर लिया है चूंकि कोरोना महामारी के बीच इस सत्र में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं हुई है ।

भारतीय टीम ने फरवरी से कोई मैच नहीं खेला है । फरवरी में न्यूजीलैंड दौरे से आने के बाद टीम यहां भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र पर शिविर में थी जो शनिवार को खत्म हो गया ।

मारिन ने कहा ,‘‘हमारा एक लक्ष्य फिटनेस का स्तर बेहतर करना था जो पूरा हो गया । पिछले कुछ सप्ताह में हमने जूनियर पुरूष टीम के साथ भी कुछ सत्र किये ताकि अपनी रफ्तार और कौशल को आजमाया जा सके । मैं टीम की प्रगति से बहुत खुश हूं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘हमने समय का पूरा उपयोग किया और हमारा फोकस ओलंपिक पर ही । उम्मीद है कि अगले साल की शुरूआत में कुछ अच्छे मैच खेल सकेंगे जिससे तैयारियों का आकलन हो जायेगा । इसके बाद हम ओलंपिक के लिये रणनीति बना सकेंगे ।’’

कोच ने कहा कि खिलाड़ियों को ब्रेक से मानसिक थकान से उबरने में मदद मिलेगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले साढे चार महीने में खिलाड़ियों ने बिना कोई शिकायत किये काफी मेहनत की है । चाहे बायो बबल में रहना हो या परिवार से इतनी दूर लंबे समय तक रहने की बात हो । मैं खिलाड़ियों के रवैये से बहुत खुश हूं । इस ब्रेक से उन्हें मानसिक थकान से उबरने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!