लाइव न्यूज़ :

बॉक्साम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 3 भारतीय मुक्केबाजों को रजत पदक, पूजा रानी को अमेरिकी मेलिस्सा ग्राहम ने हराया

By अनुराग आनंद | Updated: March 7, 2021 08:00 IST

मुक्केबाजी में जैसमीन (57 किग्रा) को भी यूरोपिय चैम्पियन इटली की इरमा तिस्ता से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जैसमीन ने तिस्ता को कड़ी चुनौती दी लेकिन तिस्ता की तकनीकी श्रेष्ठता का उनके पास कोई जवाब नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देमुक्केबाजी के टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजों का अभियान तीन रजत पदक और एक कांस्य पदक के साथ खत्म हुआ।छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) ने सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक जीता था। 

नयी दिल्ली: ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी भारतीय मुक्केबाज सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) को स्पेन के कास्टेलोन में चल रहे 35वें बोक्साम अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में शनिवार को रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा।

सिमरनजीत चोट के कारण अमेरिका की राशिदा इल्लिस के खिलाफ फाइनल मुकाबले के लिए रिंग में नहीं उतर सकीं तो वहीं पूजा को अमेरिका के ही मेलिस्सा ग्राहम से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजों का अभियान तीन रजत पदक और एक कांस्य पदक के साथ खत्म हुआ

पदार्पण कर रही मुक्केबाज जैसमीन (57 किग्रा) को भी यूरोपिय चैम्पियन इटली की इरमा तिस्ता से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जैसमीन ने तिस्ता को कड़ी चुनौती दी लेकिन तिस्ता की तकनीकी श्रेष्ठता का उनके पास कोई जवाब नहीं था। एशियाई चैम्पियन पूजा ने भी कड़ी चुनौती दी लेकिन ग्राहम की चपलता और जवाबी आक्रमण का वह सामना नहीं कर सकीं। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजों का अभियान तीन रजत पदक और एक कांस्य पदक के साथ खत्म हुआ। छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरी कॉम (51 किग्रा) ने सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक जीता था। 

सिंधु स्विस ओपन के फाइनल में, श्रीकांत और सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में हारे-

मुक्केबाजी के अलावा शनिवार को बैडमिंटन में भी ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधु ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट के खिलाफ सीधे गेम में जीत दर्ज की और स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में जगह बनायी। मौजूदा विश्व चैम्पियन सिंधु ने चौथी वरीयता प्राप्त मिया को 43 मिनट में 22-20 21-10 से शिकस्त दी और जनवरी में योनेक्स थाईलैंड ओपन में दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी से पहले दौर में मिली हार का बदला चुकता किया।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :मुक्केबाजीमैरी कॉमपी वी सिंधु
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!