लाइव न्यूज़ :

महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी शिविर में शीर्ष कोचों सहित 21 कोविड-19 पॉजिटिव

By भाषा | Updated: April 14, 2021 19:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल भारतीय महिला मुक्केबाजी के हाई परफोरमेंस निदेशक रफाएल बर्गामास्को और मुख्य कोच मोहम्मद अली कमर शिविर के उन 21 सदस्यों में शामिल हैं जिन्हें यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है लेकिन कोई भी संक्रमित मुक्केबाज ओलंपिक जाने वाले दल का हिस्सा नहीं है।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने शिविर में संक्रमितों की पुष्टि के लिये बयान जारी किया लेकिन संक्रमित खिलाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया। हालांकि टीम के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई से कहा कि जो लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये हैं, उनमें कोचिंग स्टाफ के शीर्ष सदस्य शामिल हैं।

साइ ने कहा, ‘‘ नयी दिल्ली में इंदिरा गांधी खेल परिसर में शीर्ष महिला मुक्केबाजों के लिये लगे राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में ऐहतियाती कोविड-19 जांच करायी गयी जिसमें खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ सहित 21 लोगों को पॉजिटिव पाया गया। हालांकि इनमें से कोई भी ओलंपिक जाने वाले दल की मुक्केबाज नहीं है। ’’

जिन्हें कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है, उनमें कोई लक्षण नहीं है और उन्हें साइ प्रोटोकॉल के अनुसार पृथकवास क्षेत्र में भेज दिया गया है।

इसके अनुसार, ‘‘नेगेटिव आयी ओलंपिक जाने वाली मुक्केबाज और शिविर के अन्य लोगों को नयी दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सुरक्षित क्षेत्र में रखा गया है। साइ का सबसे महत्वपूर्ण प्रयास वायरस फैलने से रोकना है। ’’

सूत्र ने खुलासा किया कि इसके कारण कुछ समय के लिये ट्रेनिंग रोक दी गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘रफाएल और अली कमर कुछ अन्य सहयोगी कोचों के साथ पॉजिटिव आये हैं। ओलंपिक जाने वाली मुक्केबाज पॉजिटिव नहीं हैं, लेकिन वे ‘स्पारिंग’ के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव आने वाली मुक्केबाजों के संपर्क में आयी हो सकती हैं, इसलिये इसकी और निगरानी की जरूरत होगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हर किसी को पृथकवास में भेज दिया गया है। अभी कोई ट्रेनिंग नहीं चल रही। ’’

ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई करने वाली मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) हैं।

पटियाला में मार्च में पुरूष दल के 10 सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!