लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश ओपन के 2023 और 2024 के स्थलों की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 7, 2020 18:26 IST

Open in App

सेंट एंड्रयूज (स्कॉटलैंड), सात दिसंबर (एपी) ब्रिटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट 2023 में रॉयल लिवरपूल और 2024 में रॉयल ट्रून में खेला जाएगा।

कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल ब्रिटिश ओपन का आयोजन नहीं हो पाया था। इसे रॉयल सेंट जार्ज में आयोजित किया जाना था। यह 1945 के बाद पहला अवसर था जबकि इस टूर्नामेंट को रद्द किया गया।

अगले ब्रिटिश ओपन का आयोजन मशहूर केंट लिंक्स में 11 से 18 जुलाई 2021 को किया जाएगा। सेंट एंड्रयूज में 2022 में 150वां ओपन आयोजित किया जाएगा।

ब्रिटिश ओपन सर्वाधिक 12 बार रॉयल लिवरपूल में आयोजित किया गया है। यहां टूर्नामेंट आखिरी बार 2014 में खेला गया था जब रोरी मैकलारॉय चैंपियन बने थे। स्कॉटलैंड के रॉयल ट्रून में यह टूर्नामेंट नौ बार खेला गया है। हेनरिक स्टेनसन ने 2016 में यहां खिताब जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!