लाइव न्यूज़ :

मायर्स की शतकीय पारी से वेस्टइंडीज जीत से 129 रन दूर

By भाषा | Updated: February 7, 2021 15:17 IST

Open in App

चटगांव (बांग्लादेश) पदार्पण कर रहे कायल मायर्स की पहली शतकीय पारी (नाबाद 117 रन) और नक्रुमाह बोन्नर (नाबाद 79) के साथ चौथे विकेट के लिए रिकार्ड 207 रन की अटूट साझेदारी ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत के लिए चौथी पारी में 395 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे वेस्टइंडीज की जीत उम्मीदें बढ़ा दी है।

रविवार में मैच के पांचवें दिन चाय के विश्राम के समय वेस्टइंडीज ने तीन विकेट पर 266 रन बना लिये है। उसे जीत के लिए लगभग 34 ओवर में 129 रन की जरूरत है और उसके सात विकेट बचे हुए है।

मायर्स पदार्पण मैच की दूसरी पारी में शतक लगाने वाले सिर्फ आठवें बल्लेबाज बनें। उनकी 213 गेंद में नाबाद 117 रन का स्कोर चौथी पारी में पदार्पण कर रहे किसी वेस्टइंडीज के खिलाड़ी का सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने अपनी पारी की 177वें गेंद पर 13वें चौके के साथ शतक पूरा किया।

मायर्स ने जहां तेजी से रन जुटा रहे थे तो वही बोन्नर संभल कर बल्लेबाजी कर रहे। उन्होंने अब तब 242 गेंद की पारी में 10 चौके लगाये है। बोन्नर का भी यह पहला मैच है।

वेस्टइंडीज ने दिन की शुरूआत तीन विकेट पर 110 रन से की थी। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले घंटे में संभल कर खेलने के बाद सहजता से रन बटोरने शुरू किये।

बांग्लादेश ने शनिवार को दूसरी पारी आठ विकेट पर 223 रन पर घोषित की थी। इसके बाद मेहंदी हसन (52 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज की टीम 59 रन पर तीसरा विकेट गंवा कर संघर्ष कर रही थी।

इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी में 430 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 259 रन बनाये थे।

दो मैचों की श्रृंखला का मैच जीतकर बांग्लादेश 1-0 से आगे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया, सूर्यवंशी के शतक पर भारी ईशान किशन की पारी

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

क्रिकेटकेएल राहुल-वैभव सूर्यवंशी खाते में 357-357 रन?, आखिर किसके पास ऑरेंज कैप, कौन मारेगा बाजी?

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!